
बिजनौर। जनपद के हलदौर क्षेत्र के लड़ापूरा गांव के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश करते हुए सैनिटाइज मशीन का निर्माण किया है। मुस्तकीम का कहना है कि इस मशीन को बनाकर वह लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देगा।
दरअसल, कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए जहां देश ही नहीं प्रदेश की सरकार सहित सभी जिला प्रशासन के अधिकारी रात दिन लोगों को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए व घरों में रहने के लिए अपील कर रहे हैं। तो कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो समाज को बचाने के लिए पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं। इसी को लेकर बिजनौर जनपद के हल्दौर क्षेत्र के लड़ापूरा गांव के रहने वाले मुस्तकीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए एक सैनिटाइज मशीन का निर्माण किया है।
इस सैनिटाइज मशीन के द्वारा जनपद के लोगों को सैनिटाइज किया जा सकता है। मुस्तकीम गणित का छात्र है और बीएससी कर रखा है। मुस्तकीम की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान गांव की मेन बाजार में है। मुस्तकीम का कहना है कि यह मशीन पूरी तरीके से ऑटोमेटिक है और इसके नीचे से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति 3 सेकेंड के अंदर सैनिटाइज हो जाएगा।मुस्तकीम ने बताया की इस सैनिटाइज मशीन की जो भी कीमत बनाने में आई है। वह उसी कीमत पर इस मशीन को लेने वाले लोगों को मशीन इस महामारी में उपलब्ध कराएगा। साथ ही इस मशीन को सभी उपयोगी जगह पर लगाकर कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचा जा सकता है।
Updated on:
16 Apr 2020, 6:11 PM IST
Published on:
16 Apr 2020, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.