
बागपत। लॉकडाउन के बीच राशन डीलर के खिलाफ बृहस्पतिवार दोपहर को जनपद के छपरौली क्षेत्र के गांव ककौर कलां में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण इकट्ठे होकर गांव स्थित जल निगम की टंकी के पास पहुंचे। पहले तो ग्रामीणों व महिलाओं ने टंकी के पास खड़े होकर गांव के राशन डीलर सुधीर पुत्र हरबीर निवासी ककौर कलां के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। उसके बाद सभी जल निगम की टंकी पर चढ़ गए और वहां से नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि गत कई दशकों से गांव का राशन एक कि डीलर सुधीर के पास है और वह ग्रामीणों के साथ में मनमाना अनुचित व्यवहार करता है। इसमें ग्रामीणों को निश्चित समय पर राशन नहीं देना, निर्धारित यूनिट से कम यूनिट के हिसाब के हिसाब से कम राशन देना, महिलाओं के साथ में अभद्रता करना, ग्रामीणों के साथ में बदतमीजी व मारपीट पर उतारू होना आदि हैं। यही नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर की प्रशासन से मिलीभगत है। वह अक्सर यह कहता है कि जहां तक शिकायत करनी हो कर लो राशन मेरे हिसाब से ही बटेगा।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल मौके पर पहुंच गए तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी ग्रामीणों व महिलाओं को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे आने के लिए मान मनौव्वल कर रहे थे। मगर ग्रामीण मानने का नाम नहीं ले रहे थे। उनका कहना है कि जब तक उक्त राशन डीलर से राशन कोटे की दुकान किसी अन्य को हस्तांतरित नहीं की जाती तब तक वह टंकी से नहीं उतरेंगे। दोपहर बाद में एसडीएम बड़ौत के समझाने से महिलाएं व पुरुष टंकी से नीचे उतर आए और अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है।
Updated on:
16 Apr 2020, 5:48 PM IST
Published on:
16 Apr 2020, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.