3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मियों ने दिया महिला की अर्थी काे कंधा, लाेगों ने थाने पहुंचकर की पुष्पवर्षा, हर ओर हाे रही तारीफ

Highlights पुलिसकर्मियों ने दिया था महिला की अर्थी काे कंधा अब क्षेत्रीय लाेगाें ने थाने पहुंचकर की पुष्पवर्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Apr 2020, 11:10 PM IST

saharanpur_police.jpg

saharanpur police

सहारनपुर।Corona virus के खतरे के बीच लॉक डाउन के चलते बेसहारा महिला काे अस्पताल भर्ती कराने और मृत्यु के बाद अर्थी काे कंधा देने वाले पुलिसकर्मियों का लाेगाें ने पुष्पवर्षा से अभिवादन किया है। पुलिसकर्मियों के इस कार्य की अब चारों ओर सराहना हाे रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: मुस्लिम युवक ने बनाई सैनिटाइज करने वाली मशीन, हर तरफ हो रही तारीफ

लॉक डाउन में पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं । इसी बीच सहारनपुर के बड़गांव थाना पुलिस की दरियादिली भी सामने आई है। पुलिस ने अकेली रह रही गरीब बीमार महिला काे अस्पताल भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दाैरान जब इस महिला की माैत हाे गई ताे पुलिसकर्मियों ने ही इस महिला की अर्थी काे कंधा दिया और अंतिम संस्कार भी कराया।

यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में दो दिन बाद कोरोना के 12 केस आए सामने, 92 पहुंची मरीजों की संख्या

पुलिसकर्मियों की इस दरियादिली ने सभी का ह्दय झकझाेर दिया। बुधवार की इस घटना के बाद गुरुवार काे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी समेत क्षेत्रीय लाेग बड़गांव थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के इस कार्य की सराहना करते हुए पुष्पवर्षा करके पुलिसकर्मियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: तीन दिन में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं आया सामने, 547 की रिपोर्ट का इंतजार

इस दाैरान ग्रामीणों ने पहले महिला काे अस्पताल भर्ती कराने और फिर पुत्र की तरह अर्थी काे कंधा देकर अंतिम संस्कार कराने वाले एसएसआई दीपक चाैधरी, कांस्टेबल गाैरव के साथ हाेमगार्ड जीशान व विनोद कुमार के कार्य की सराहना की और कहा कि यह कार्य करके पुलिसकर्मियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन के बीच सहारनपुर में किसान की बेरहमी से हत्या