scriptमुख्तार के एक और करीबी पर पुलिस का शिकंजा, दो बार प्रधान रहा नन्हे खां हुआ गिरफ्तार | Mukhtar Ansari close associate Nanhe Khan arrested | Patrika News
गाजीपुर

मुख्तार के एक और करीबी पर पुलिस का शिकंजा, दो बार प्रधान रहा नन्हे खां हुआ गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को मुख्तार के बेहद करीबी नन्हे खां (Nanhe Khan) को गाजीपुर पुलिस (Ghazipur Police) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गाजीपुरJun 18, 2021 / 07:17 pm

Abhishek Gupta

Nanhe Khan

Nanhe Khan

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को मुख्तार के बेहद करीबी नन्हे खां (Nanhe Khan) को गाजीपुर पुलिस (Ghazipur Police) ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेहरुद्दीन उर्फ नन्हे खां को जिला प्रशासन ने काफी समय पहले जिला बदर किया था। लेकिन स्थानीय पुलिस की मिलीभहत से वह बचता रहा। इसकी जानकारी जब एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह को हुई तो उनके निर्देश पर नन्हे खां को उसके स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसकी मदद करने वाले थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, एक एसओ और एक बीट सिपाही को निलंबित कर जांच के निर्देश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें- माफिया की टूटी कमर 10 माह में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर हुईं छह बड़ी करर्वाइयां

पुलिस बचा रही थी नन्हे को-

बीते दिनों करीमुद्दीनपुर थाना इलाके के महेन्द गांव में बहने वाली मगई नदी पर मछली मारने को लेकर नन्हे खां ने अवैध रूप से पुल का निर्माण कराया था। प्रशासन की जानकारी होने पर उसे तत्काल गिरा दिया और नन्हे खां पर कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया था। लेकिन नन्हें खां काफी दिनों से थाना अध्यक्ष करीमुद्दीनपुर और अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से अपने गांव में ही रहता था। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को हुई। तो उन्होंने इस संबंध में थानाध्यक्ष से बात की। थानाध्यक्ष ने नन्हे खां को गांव में रहने की बात को सिरे से नकार दिया था।
ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari की बाराबंकी सीजेएम कोर्ट में पेशी आज, तीन आरोपियों की तलाश में मऊ भी पहुंची पुलिस की टीम

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस के साथ कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान नन्हे खां अपने घर में ही मिला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दिया है।
दो बार प्रधान रह चुका है नन्हे खा-

मुख्तार का सहयोगी मेहरूद्दीन उर्फ नन्हे खां कई अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहा है। जिलाधिकारी ने तीन माह पहले उसको जिला बदर घोषित किया था। लेकिन बावजूद इसके वह घर पर ही रहकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा। नन्हें खां महेंद गांव मे दो बार प्रधान भी रहा है। इसी दौरान वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया था। नन्हे खां प्रधान के खिलाफ बलिया के चितबड़ागांव थाने और करीमुद्दीनपुर मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Home / Ghazipur / मुख्तार के एक और करीबी पर पुलिस का शिकंजा, दो बार प्रधान रहा नन्हे खां हुआ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो