scriptजौनपुर में बसपा ने रातों रात क्यों बदला प्रत्याशी? अफजाल अंसारी ने बताई बड़ी वजह | Why did BSP change its candidate overnight in Jaunpur, Afzal Ansari told the big reason | Patrika News
गाजीपुर

जौनपुर में बसपा ने रातों रात क्यों बदला प्रत्याशी? अफजाल अंसारी ने बताई बड़ी वजह

बसपा द्वारा जौनपुर से पूर्व सांसद धंनजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट बदलने के बाद गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का बड़ा बयान आया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम को लेकर भी बयान दिया।

गाजीपुरMay 07, 2024 / 05:55 pm

Krishna Rai

जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया था। जिससे जौनपुर समेत कई सीटों पर राजनिति गरम हो गई है। वहीं श्रीकला के टिकट कटने पर गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने मीडिया के सामने अपना बयान दिया और उन्होंने कहा कि रातों रात गाजीपुर का परिदृश्य बदल गया। बिना कहे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के हश्र का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे दलों के टिकट ही बदलवा दिए जा रहे हैं। मनचाहा कैंडिडेट खड़े करवाए जा रहे हैं, ताकि डूबती हुई नाव को किनारे लगाने की उम्मीद जग सके।
अफजाल ने कहा कि जौनपुर, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, बलिया में बीजेपी का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से एक लाख मतों से जीत दर्ज करेंगे। बीजेपी 180 से भी कम सीट पा रही है।
भगवान राम पर भी दिया बयान
भगवान राम पर बयान देते हुए अफजाल ने कहा कि पूरा जगत भगवान राम को मानता है। भगवान राम किसी के रिजर्वेशन नहीं हैं और भगवान राम खुद उनसे नाराज हैं।

Hindi News/ Ghazipur / जौनपुर में बसपा ने रातों रात क्यों बदला प्रत्याशी? अफजाल अंसारी ने बताई बड़ी वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो