scriptराजस्थान से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे थे यात्री, पहाड़ पर ठंड लगने से गई जान | Two Parshwanath Sammed Shikhar Jain Pilgrims Died Due To Cold | Patrika News
गिरिडीह

राजस्थान से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे थे यात्री, पहाड़ पर ठंड लगने से गई जान

दुर्गम पहाड़ी पर दर्शन करने पहुंचे थे जैन (Parshwanath Sammed Shikhar) तीर्थयात्री, सर्दी का (Jharkhand Temperature) मौसम पड़ा (Weather News) भारी…

गिरिडीहDec 28, 2019 / 09:45 pm

Prateek

राजस्थान से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे थे यात्री, पहाड़ पर ठंड लगने से गई जान

राजस्थान से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे थे यात्री, पहाड़ पर ठंड लगने से गई जान

(गिरिडीह): झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित पार्श्वनाथ सम्मेदशिखर जी की वंदना के लिए राजस्थान से पहुंचे दो जैन तीर्थयात्रियों की मौत शुक्रवार को ठंड लगने से हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर से आये यात्रियों के जत्थे में शामिल 65 वर्षीय ओम प्रकाश जैन और 62 वर्षीय प्रकाश जी चितौड़ा को पहाड़ चढ़ने के दौरान ठंड लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पहाड़ से नीचे उतार कर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई। बाद में दोनों के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से राजस्थान भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी ओमप्रकाश और प्रकाश जब अपने जत्थे के साथ भगवान पार्श्वनाथ की वंदना के लिए पारसनाथ पहाड़ पर चढ़ाई शुरू किए, तो पहाड़ में अत्यधिक ठंड लगने से प्रकाश जी चितौड़ पहाड़ के चैपडाकुंड के समीप बीमार पड़ गए। मृतक प्रकाश के साथ उनकी पत्नी निर्मला देवी भी मौजूद थीं।

 

वहीं दूसरे तीर्थयात्री ओमप्रकाश पहाड़ को करीब तीन-चार किमी चढ़ते ही ठंड लग गई। इसके बाद यात्रियों के जत्थे दोनों को किसी तरह से पहाड़ से नीचे उतारा और इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ज्ञातव्य हो कि राजस्थान से 40 जैन तीर्थयात्रियों का जत्था सम्मेदशिखर जी की वंदना के लिए मधुबन पहुंचा था।

Hindi News/ Giridh / राजस्थान से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे थे यात्री, पहाड़ पर ठंड लगने से गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो