scriptयुवक का खून से सना धड़ मिलने से सनसनी, सिर काट अपने साथ ले गए आरोपी | Without Head Dead Body Found In Giridih Jharkhand | Patrika News
गिरिडीह

युवक का खून से सना धड़ मिलने से सनसनी, सिर काट अपने साथ ले गए आरोपी

लोगों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए (Without Head Dead Body Found In Giridih Jharkhand) (Jharkhand News) (Giridih News)…

गिरिडीहAug 31, 2020 / 05:50 pm

Prateek

युवक का खून से सना धड़ मिलने से सनसनी, सिर काट अपने साथ ले गए आरोपी

युवक का खून से सना धड़ मिलने से सनसनी, सिर काट अपने साथ ले गए आरोपी

(गिरिडीह): यहां एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का धड़ ही मैदान में पड़ा था। जिसने भी इस शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इसी के साथ मृतक के सिर को ढूंढा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Boder Dispute : पैंगोंग झील के पास भारत और चीन के सैनिकों के फिर हुई झड़प, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह जब केलाढाब सड़क के पास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। मैदान में बिना सिर की लाश पड़े होने की सूचना तेजी से चारों ओर फैल गई।

यह भी पढ़ें

Bihar Election: सीट शेयरिंग में बराबरी की भाजपाइयों की मांग पर सहयोगी JDU असहज

बताया जा रहा है कि हत्यारे खुद के साथ मृतक का सिर ले गए। यह मैदान में ही युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हाल फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें

AC कोच में हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी ये खास सुविधाएं, कोरोना के चलते बदल सकता है नियम

गौरतलब है कि एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला गुमला जिले में रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली ऊपर खोर गांव से सामने आया था। जहां कुल्हाडी से 2 भाइयों प्रकाश बेक (35) और जोसेफ बेक (32) की हत्या कर दी गई थी। हत्यारा अभय तिर्की इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि छोटा भाई उसकी बहन पर नजर रखता था जबकि बड़ा भाई उसे गोली मारने की धमकी देता था। इसी आपसी दुश्मनी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

Home / Giridh / युवक का खून से सना धड़ मिलने से सनसनी, सिर काट अपने साथ ले गए आरोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो