scriptतेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौके पर मौत एक घायल | Death of two boy and one injured due to overspeed bike jumped in canal | Patrika News
गोंडा

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौके पर मौत एक घायल

गोंडा जिले में गुरुवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बाइक सवार तीन युवक अपने घर से गोंडा शहर में खरीदारी करने जा रहे थे। नहर पटरी के किनारे जाते समय अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सरयू नहर के माइनर में छलांग लगा दी। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

गोंडाMay 26, 2022 / 07:13 pm

Mahendra Tiwari

img-20220526-wa0002.jpg
गुरुवार की दोपहर बाद नगर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनी हरलाल के मजरा सोनी डिहवा निवासी आशीष कुमार 13 वर्ष व प्रदीप कुमार 16 वर्ष तथा दीपक 15 वर्ष अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले तीन थे। कि असनेहिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में छलांग लगा दिया। जिससे प्रदीप व आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीरवस्था में उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी। की हवा से बात करती हुई सूखी नहर में छलांग लगा दिया। इस भीषण दुर्घटना में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी हरलाल ग्राम पंचायत प्रधान के प्रतिनिधि संजय तिवारी ने बताया कि यह तीनों बच्चे मेरे गांव के है। गुरुवार की दोपहर बाद यह बाइक पर सवार होकर शहर सामान लाने जा रहे थे। मेरे गांव से नहर पटरी के किनारे बनी सड़क से रास्ता जाता है। उसी पर यह लोग जा रहे थे। रफ्तार इतनी तेज थी। कि गाड़ी अनियंत्रित होकर हवा से बात करती हुई सुखी नहर में छलांग लगा दिया। इस संबंध में नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल सोनी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। एक घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों को अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित कर दिया है। मृतक दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो