scriptUP Rains: यूपी में मानसून से पहले राहत की बारिश, आज 24 जिलों में बारिश आंधी- तूफान का IMD alert | Patrika News
गोंडा

UP Rains: यूपी में मानसून से पहले राहत की बारिश, आज 24 जिलों में बारिश आंधी- तूफान का IMD alert

UP Rain: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून से पहले कुछ जिलों में राहत की बारिश हुई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यूपी के 24 जिलों में अगले कुछ घंटे में तूफानी बारिश होने वाली है।

गोंडाJun 06, 2024 / 07:54 am

Mahendra Tiwari

Up weather alerts

आंधी तूफान बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: यूपी में मानसून आने से पहले लखनऊ गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश आंधी- तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दो दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम पूरी तरह से सुहावना हो चुका है। आसमान में काले बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है।
UP Rains: यूपी में इस साल गर्मी ने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार की रात आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन उमस बरकरार है। आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तो न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बाराबंकी में अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में अधिकतम 43.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस, इटावा में अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD weather forecast: इन जिलों में अगले कुछ घंटे में आंधी तूफान बारिश का अलर्ट

बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडावाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले शामिल है।

Hindi News/ Gonda / UP Rains: यूपी में मानसून से पहले राहत की बारिश, आज 24 जिलों में बारिश आंधी- तूफान का IMD alert

ट्रेंडिंग वीडियो