scriptWeather update: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, बदलेगा मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन सर्दी का सितम | up weather Snowfall started on mountains weather change severity cold | Patrika News
गोंडा

Weather update: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, बदलेगा मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन सर्दी का सितम

IMD rain alert: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के कारण मौसम बदलेगा तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
 

गोंडाDec 15, 2023 / 07:40 pm

Mahendra Tiwari

20231215_193709.jpg
imd today weather update : आसमान में हल्के बादलों के बीच ठंड बढ़ने लगी है। बहराइच जिले में पारा 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया। अगले 48 घंटे में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। कोहरा अधिक रहने के कारण दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में सावधान रहने की सलाह दी गई है। पछुआ हवाओं के हिमालय की पहाड़ियों से टकराने के कारण गलन बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में और भी तापमान में गिरावट की संभावना है।
up weather today: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ी है। रात में विकिरणीय शीतलन के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने जबरदस्त कोहरा गिरने के चेतावनी जारी किया है। इस दौरान दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों में ठंड हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 दिसंबर के बीच प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री गुरुवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भीषण कोहरा के साथ तापमान में अगले 48 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।नजीबाबाद में 7.0 डिग्री, अयोध्या में 7.5 डिग्री, मुरादाबाद में 8.0 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे ही शाहजहांपुर में 9.7 डिग्री, सुल्तानपुर में 9.4 डिग्री, फुरसतगंज में 9.7 डिग्री, कानपुर शहर में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
IMd today weather update: यूपी में 20 तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 16 से 20 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, 18, 19 और 20 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान भी कही कही मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। बरेली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड तेजी से बढ़ी है। मौसम विभाग की ओर से 14 दिसंबर को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

Home / Gonda / Weather update: पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, बदलेगा मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन सर्दी का सितम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो