scriptएंबुलेंस नहीं पहुंची तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी से घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल | Patrika News
गोंडा

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी से घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की संवेदनशीलता से एक महिला की जान बच गई। दुर्घटना में घायल महिला को जब एंबुलेंस नहीं मिली तो जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

गोंडाMay 19, 2024 / 08:16 pm

Mahendra Tiwari

Gonda road accident

अस्पताल में भर्ती घायल महिला

बाइक के सामने अचानक जंगली जानवर के आ जाने से बाइक चालक और महिला गिरकर घायल हो गए। महिला के सर में चोट लगने से उसकी हालत अधिक गंभीर हो गई। इसकी जानकारी जब थोड़ी दूर स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल फायर विभाग की छोटी गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई।
गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनकटा गांव की रहने वाली 46 वर्षीय पूनम पत्नी सुशील बाइक पर सवार होकर नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरबंशपुर में अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर जा रही थी। उनके साथ दूसरी बाइक पर सवार 42 वर्षीय ननद पूनम अपने भतीजे के बाइक से आगे आगे चल रही थी। टिकरी जंगल में स्थित रुदापुर सम्मय स्थान के पास बाइक सवार ननद तेजी से आगे निकल गई। वही अपने पति के साथ पूनम पीछे-पीछे जा रही थी। टिकरी जंगल के पास एक हिरन सड़क पार करने के दौरान सुशील के बाइक के सामने से टकरा गया। जिससे बाइक सवार महिला बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। वही बाइक चला रहे सुशील को भी चोट आई। दुर्घटना होते ही सुशील ने बाइक से सवार होकर आगे चल रही बहन पूनम को फोन करके दुर्घटना की जानकारी दी। जिससे वह रास्ते से वापस लौट कर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे दो राहगीरों ने घायल हुई महिला की मदद करने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने वाली छोटी गाड़ी पर बैठाकर घायल हुई महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर दशा में जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ आदित्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया था। महिला के सिर में गंभीर चोट आई हुई थी। प्राथमिक उपचार देखकर 108 एंबुलेंस के जरिए जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।

Hindi News/ Gonda / एंबुलेंस नहीं पहुंची तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी से घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

ट्रेंडिंग वीडियो