scriptगोरखपुर की जनता का बदला मूड, भाजपा सांसद को देख जनता गुस्‍साई, इलाके से खदेड़ा | Gorakhpur BJP MP Kamlesh Paswan angry public villagers banished | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर की जनता का बदला मूड, भाजपा सांसद को देख जनता गुस्‍साई, इलाके से खदेड़ा

– गोरखपुर के बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान को भी जनता का विरोध झेलना पड़ा।

गोरखपुरSep 08, 2021 / 07:50 pm

Sanjay Kumar Srivastava

गोरखपुर की जनता का बदला मूड, भाजपा सांसद को देख जनता गुस्‍साई, इलाके से खदेड़ा

गोरखपुर की जनता का बदला मूड, भाजपा सांसद को देख जनता गुस्‍साई, इलाके से खदेड़ा

गोरखपुर. सांसद हो या विधायक या कोई भी जनप्रतिनिधि अगर जनता के दुख दर्द में शामिल नहीं होगा तो उसका विरोध होना तय है। गोरखपुर के बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान को भी जनता का विरोध झेलना पड़ा। जनता का हाल पूछने गए सांसद कमलेश पासवान को बाढ़ की त्रासदी से जूझ रही चौरीचौरा इलाके की परेशान जनता ने जैसे देख तो नारेबाजी शुरू हो गई। सांसद वापस जाओ के नारे से पूरा माहौल गूंज उठा। सांसद ने जनता को समझाने की बहुत कोशिश की पर वह न मानी। थकहार कर सांसद मायूस मन से वापस लौट गए। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाढ़ से आबादी प्रभावित :- गोरखपुर में राप्ती, रोहिन और घाघरा नदियों के साथ ही गोर्रा और आमी नदी कहर बरपा रही है। जिले में अब तक करीब 400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ से लगभग 2.50 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
राहत किट का वितरण :- सांसद कमलेश पासवान ने जब इस बारे में जाना तो पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री राहत किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित किसी भी परिवार को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई परेशानी होती है तो हमें अवश्य बताएं उसका समाधान किया जाएगा।
सांसद का पहला दौरा :- उधर नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि, अब जब बाढ़ कम होने लगी तो सांसद क्या करने आए हैं? बाढ़ के दौरान सांसद कमलेश पासवान का क्षेत्र में यह पहला दौरा था।

Home / Gorakhpur / गोरखपुर की जनता का बदला मूड, भाजपा सांसद को देख जनता गुस्‍साई, इलाके से खदेड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो