scriptप्रभु श्रीराम के आदर्शों पर विकास की बुलंदियों को छू रहा नया उत्तर प्रदेश : सीएम योगी | Gorakhpur CM Yogi Prabhu Shri Ram Adarsh development New Uttar Pradesh | Patrika News

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर विकास की बुलंदियों को छू रहा नया उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

locationगोरखपुरPublished: Oct 16, 2021 08:03:14 am

– सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, जहां नेतृत्व के प्रति निष्ठा होती है वहां सफलता भी सुनिश्चित होती है।

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर विकास की बुलंदियों को छू रहा नया उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर विकास की बुलंदियों को छू रहा नया उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

गोरखपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, जहां नेतृत्व के प्रति निष्ठा होती है वहां सफलता भी सुनिश्चित होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा से भी यही संदेश मिलता है। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरेक क्षेत्र में विकास की बुलंदियों को छू रहा है।
सीएम योगी शुक्रवार शाम श्री श्री मानसरोवर मंदिर रामलीला समिति की तरफ से आयोजित प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक घर-घर मे प्रभु श्रीराम की कथा का गान होगा, नेतृत्व के प्रति आमजनमानस एकजुट होगा तो दुनिया में कोई भी भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगा। त्रिलोक विजयी रावण जिससे इंद्र भी थर्राते थे, को श्रीराम ने वानर, भालू और वनवासी समाज की सेना को साथ लेकर परास्त किया। इस सेना ने श्रीराम के नेतृत्व के प्रति अटूट निष्ठा के साथ सभी आदेशों का अक्षरशः पालन कर सफलता का नया आदर्श प्रस्तुत किया। यह प्रमाण है कि सात्विक नेतृत्व में बड़ी से बड़ी ताकत को पराजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजनमानस में नेतृत्व की नीति में कोई खोट नजर नहीं आती है तो सफलता अवश्य मिलती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इसी का द्योतक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम जिसकी पूजा करते हैं, उसके अनुरूप नहीं व्यहार नहीं कर सकते तो पूजा सफल नहीं हो सकती है। हमें व्यावहारिक जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। भाई-भाई के मतभेद की स्थिति हो, पिता-पुत्र, माता-पुत्र या पति-पत्नी के संबंध हों, या शत्रु-मित्र की पहचान करने की बात। हर स्थिति में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श का स्मरण हमारा मार्गदर्शन करता है, नई ऊर्जा से ओतप्रोत करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो