2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बिजली सप्‍लाई का नया शेड्यूल जारी, हर कीमत पर योगी सरकार देगी बिजली

- यूपीएसएलडीसी ने 13 से 31 अक्तूबर तक विद्युत आपूर्ति का शिड्यूल जारी किया।- बुंदेलखंड में 20 घंटे नियमित बिजली देने का आदेश - 31 अक्‍टूबर तक गांव-कस्बों में 21 घंटे बिजली - दिवाली और छठ पर्व की वजह से शिड्यूल को बढ़ाया जा सकता है और आगे - रोशन रहे दशहरा यूपी सरकार ने कमर कसी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Oct 2021, 10:46 AM IST

लखनऊ. UP power supply new schedule release यूपी में कोयला संकट बरकरार है। पर यह त्योहारों का महीना है इसलिए यूपी सरकार की पूरी कोशिश है कि प्रदेश में कहीं पर बिजली कटौती न हो। बिजली उत्पादन में भारी गिरावट के बावजूद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन इस त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देगा। इसके लिए यूपी में बिजली सप्‍लाई का नया शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार नगर पंचायतों और तहसीलों में 21.30 घंटे बिजली आपूर्ति किया जाएगा।

राज्य भार प्रेषण केंद्र उ.प्र. (यूपीएसएलडीसी) ने 13 से 31 अक्तूबर तक विद्युत आपूर्ति का शिड्यूल जारी किया है। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के आदेशों और ग्रिड सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश सामान्य अवस्था में लागू होंगे। बुंदेलखंड में 20 घंटे नियमित बिजली देने का आदेश है। बताया जा रहा है कि इस आदेश को पूरा करने के लिए ही प्रतिदिन अतिरिक्त बिजली खरीदी जा रही है। ऐसी संभावना है कि, दिवाली और छठ पर्व की वजह से इस शिड्यूल को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

24 घंटे में 69.5 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली खरीदी :- महानगरों, जिला मुख्यालयों, तहसीलों और पंचायतों को बिजली मुहैया कराने में पिछले 24 घंटे में ही 69.5 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ी। 83.32 करोड़ रुपए पावर कारपोरेशन को खर्च करने पड़े।

रोशन रहे दशहरा यूपी सरकार ने कमर कसी :- दशहरे पर विद्युत व्यवस्था सुचारू से जारी रहे इसलिए अन्य प्राइवेट ट्रेडर्स से भी बात की जा रही है ताकि हर सूरत में बिजली उपलब्ध हो जाए। और इसके लिए कुछ भी कीमत अदा करनी पड़े। दशहरे पर राहत यह है कि आज पूरे प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल कालेज की छुट्टी है। जिस वजह से बिजली कम खर्च होगी।

हर कीमत पर सरकार खरीदेगी बिजली :- यूपी सरकार ने बुधवार को 19.20 रुपए प्रति यूनिट की दर से 63 करोड़ रुपए में 27 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी। गुरुवार शाम तक 16.50 रुपए प्रति यूनिट की दर पर 34.82 करोड़ रुपए में 21 मिलियन यूनिट खरीदी गई। तैयारी है कि शुक्रवार को भी इससे ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ी तो खरीदी जाएगी।

कोयला संकट बरकरार, दोगुने दाम पर बिजली खरीद रही है यूपी सरकार

हरदुआगंज में एक इकाई बंद :- कोयला संकट के चलते हरदुआगंज में 110 मेगावाट तथा पारीछा में 210 मेगवाट की एक एक इकाई बंद हो गई। यहां कोयला आया पर डिमांड से काफी कम आपूर्ति हुई। हरदुआगंज में रोजाना 9000 टन की मांग, पर कोयला 3800 टन ही मिल रहा है। वर्तमान में यहां चल रही 250-250 मेगावाट की दो यूनिटों में ही पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

पारीछा में तीन इकाइयों में उत्पादन :- पारीछा थर्मल पावर प्लांट को गुरुवार को दो मालगाड़ी कोयला (आठ हजार टन) और मिल गया। अभी प्लांट की चार में से तीन इकाइयों से उत्पादन किया जा रहा है। ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट में तीन में से दो इकाइयों से उत्पादन चल रहा है।

अनपरा डी परियोजना में महज दो दिन का कोयला शेष :- अनपरा परियोजना में कोयला संकट चरम पर पहुंच गया है। अनपरा ए व बी परियोजना में जहां एक दिन का भी कोयला नहीं बचा है, वहीं डी परियोजना में भी महज दो दिन का कोयला शेष है। रेलवे रैक से कोयला पहुंचने से डी परियोजना को थोड़ी राहत मिली है। अनपरा डी परियोजना में 35047.82 एमटी कोयले का स्टॉक है। इससे निगम की नवीनतम परियोजना से दो दिन तक विद्युत उत्पादन हो सकता है।