scriptदेवरिया में मासूमों के साथ कुकर्म, खून से लथपथ पहुंचे अपने घर | gorakhpur news, bacchon se kukarm | Patrika News
गोरखपुर

देवरिया में मासूमों के साथ कुकर्म, खून से लथपथ पहुंचे अपने घर

इस दौरान बच्चों को को खून से लथपथ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रोते बिलखते बच्चे अपने घर पहुंचे जहां मां से अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने बच्चों का प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।

गोरखपुरSep 10, 2023 / 01:42 pm

anoop shukla

gorakhpur news

देवरिया में मासूमों के साथ कुकर्म, खून से लथपथ पहुंचे अपने घर

Deoria news : जिले के लार थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे की करतूत से हड़कंप मच गया। युवक ने खेल रहे दो बच्चों के साथ कुकर्म कर दिया। रोते हुए दोनों बच्चे घर पहुंचे और परिजनो को जानकारी दिए। खून से लथपथ देख घर वाले दोनो बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाकर मरहम पट्टी करवाए। दोनों बच्चों के इलाज के बाद पीड़ित मां ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों से युवक ने किया कुकर्म

जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें नवासा पर मायके में ही रहती हैं। दोनों के बेटे दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी बीच पड़ोस का एक युवक घर पहुंचा तथा बच्चों को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया उसके बाद वहां से खाली स्थान पर ले जाकर युवक ने दोनों बच्चों के साथ बारी- बारी से कुकर्म किया। इस दौरान बच्चों को को खून से लथपथ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। रोते बिलखते बच्चे अपने घर पहुंचे जहां मां से अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने बच्चों का प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर डा. महेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच बच्चों के साथ हुई इस हैवानियत से लोगों में काफी रोष है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो