10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024 में बवंडर: केएल राहुल अब नहीं संभालेंगे LSG की कमान!

KL Rahul-Sanjiv Goenka Controversy: लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं और 6 ही गंवाए हैं। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल लग रही है और ऊपर से टीम में बवाल मचा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
LSG new Captain

KL Rahul Might Quit LSG Captaincy: केएल राहुल के साथ स्टेडियम में खचा खच भरे दर्शकों और मीडिया के सामने लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक ने जो किया, वह किसी को हजम नहीं हो रहा है बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स कीम हैदराबाद के खिलाफ बुरी तरह हार गई थी। टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई और 166 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने ही सिर्फ 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार के नाराज लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर ही केएल राहुल पर भड़क गए।

केएल राहुल पर झल्ला उठे थे संजीव गोयनका

इस दौरान उन्होंने खचा खच दर्शकों से भरे स्टेडियम में ही राहुल को बुरी तरह डांटा। वह कप्तान पर झल्ला उठे और उनकी एक न सुनी। जिसके बाद संजीव गोयनका के इस बर्ताव की काफी आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल इस सीजन बचे हुए 2 मैचों में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि वह अगले सीजन मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से नहीं रिटेन किए जाएंगे।

इस सीजन लखनऊ ने 12 मैच खेले हैं और 6 मैच जीते हैं। टीम 2 मैच जीतकर अपने प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत कर सकती है। लखनई को एक मैच दिल्ली कैपिटल्स और एक मैच मुंबई इंडियंस से खेलना है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है तो उसके खिलाफ टीम का मैच आसान नहीं होने वाला, क्योंकि पलटन अब बिना दबाव के क्रिकेट खेलेगी। दूसरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और लखनऊ को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: जब दिनेश कार्तिक को पता चला कि उनकी वाइफ का चल रहा है किसी और से अफेयर, फिर उठाया ये कदम