scriptसुकन्या समृद्धि खाता योजना से सुरक्षित हो रहा बेटियों का भविष्य | Future of daughter are safe by sukanya samridhi yojana | Patrika News
गोरखपुर

सुकन्या समृद्धि खाता योजना से सुरक्षित हो रहा बेटियों का भविष्य

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू हुई केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि खाता योजना को जिले में अच्छा ‘रेस्पोंस’ मिल रहा है। योजना के तहत अब तक 13297 हजार खाते खोले जा चुके हैं।

गोरखपुरFeb 16, 2017 / 07:36 pm

​babulal tak

योजना के तहत जन्म से 10 वर्ष तक की आयु की बालिकाओं के खाते डाकघर में खोले जा रहे हैं, जिसमें अभिभावक एक वर्ष की अवधि में एक हजार से डेढ़ लाख तक की राशि बालिका के खाते में जमा करवा सकते हैं। इसमें ब्याज व टैक्स संबंधी छूट प्रदान की गई है। बेटी की शादी व 21 वर्ष पूरे होने पर पूरी राशि निकलवाई जा सकती है। यही नहीं बेटी की 18 साल की आयु में आधी राशि निकाली जा सकती है। शादी या 21 वर्ष आयु पर पूरी राशि निकलवाई जा सकती है। इसमें 8.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है। गौरतलब है कि योजना 22 जनवरी 2015 को शुरू हुई थी। मेड़ता, डेगाना, मकराना, डीडवाना व नागौर उपमंडल कार्यालय में इस वर्ष भी अभी तक 3186 खाते खोले जा चुके हैं।
गत वर्ष बड़ी संख्या में खुले खाते
वित्तीय वर्ष 2015-16 में बड़ी संख्या में खाते खुले। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2016-17 में भी खाते खोले जा रहे हैं। खाता खुलवाने केलिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का परिचय पत्र तथा राशि जमा करवाने वाले अभिभावक के पते का साक्ष्य जरूरी है। खाते में राशि नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा भी जमा करवाई जा सकती है।
…तो भी नहीं होगा खाता बंद
यदि किसी वर्ष अभिभावक अपनी बेटी के खाते में राशि जमा नहीं करवा पाते हैं तो भी उनका खाता बंद नहीं होगा। वे पचास रुपए की पेनल्टी देकर खाते को चालू रख सकते हैं। कन्या के माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक खाते की देखरेख कर सकते हैं।
——-

केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत नागौर जिले में अब तक 13 हजार के करीब खाते खोले जा चुके हैं। एक वर्ष की अवधि में बेटी के खाते में एक हजार से डेढ़ लाख तक की राशि का जमा करवाई जा सकती है। इसमें सरकार की ओर से 8.6 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जाता है।
– रामलाल मूंड, डाकघर अधीक्षक, मंडल कार्यालय, नागौर
—-
एक नजर
3 प्रधान डाकघर जिले में (नागौर, डीडवाना व मकराना)
57 उपडाकघर नागौर मंडल में
484 शाखा डाकघर जिले में
13217 खाते खोले योजना के शुरू होने के बाद
3186 खाते खुले इस वर्ष अब तक
22 जनवरी 2015 को लॉन्च हुई थी योजना

Home / Gorakhpur / सुकन्या समृद्धि खाता योजना से सुरक्षित हो रहा बेटियों का भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो