1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने किया GBU के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दीं ये सौगातें

जीबीयू के विद्यार्थियों से सीएम योगी ने किया गौतमबुद्ध के मार्ग पर चलने का आव्हान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:48 PM IST

CM yogi

सीएम योगी ने किया GBU के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दीं ये सौगातें

ग्रेटर नोएडा। दशकों पुराने मिथक को तोड़ते हुए छठवीं बार गौतमबुद्ध नगर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध ने दुनिया को शांति का सन्देश दिया था। मौजूदा समय में उनके आदर्शों और विचारों के हथियार से ही असफलता और आतंकवाद को परास्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी परिसर स्थित गीता उपवन में रुद्राक्ष का पौधा लगाया और ग्रीन इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत ग्रीन साइकिल एप की शुरुआत की। उन्होंने परिसर में ही 75 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया। इससे कैम्पस में वातावरण प्रदूषित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-जेवर एयरपोर्ट पर बोले सीएम योगी, ‘किसानों ने नहीं दी जमीन तो यहां हो जाएगा शिफ्ट’

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने के बाद प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध के विचारों को आत्मसात करना जरुरी है। बुद्धि और विवेक नहीं होगा तो शातिरों के जाल में फंस जाएंगे। इसलिए बुद्धि और विवेक का होना जरुरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों में भी पलायन करने के बजाय उसका डटकर सामना करने का सन्देश दिया।

यह भी देखें-सीएम योगी ने GBU यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्र-छात्राओं को दिया यह तोहफा, देखें वीडियो

सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि कठिन परिस्थितियों और असफलता से घबराने और निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कठिन परिश्रम ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक ले जाने का एकमात्र मार्ग है। इसलिए सफलता के मार्ग पर चलने के लिए खुद को तैयार करना होगा। मुख्यमंत्री ने किसी की निंदा से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि चतुराई, चालाकी और साजिश के बूते सफलता हासिल नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें-इस जिले के अधिकारी नहीं रखते पीएम मोदी और सीएम योगी के आदेशों से इत्तेफाक

सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया आतंकवाद से झुलस रही है। इसका अंत गौतमबुद्ध के बताये मार्गों पर चलकर व् उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही किया जा सकता है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग भारतीयता को अपमानित करना चाहते हैं। उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा। गौतमबुद्ध के मार्ग पर चलकर ही उनकी सोच बदलनी होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित गीता उपवन में रुद्राक्ष का पौधा लगाया और ग्रीन इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत ग्रीन साइकिल एप की शुरुआत की। छात्र अब यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर प्रीपेड साइकिल लेकर एक से दूसरे फैकल्टी तक जा सकेंगे।

यह भी देखें-गौतमबुद्ध के वैचारिक हथियार से परास्त होगा आतंकवाद : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडलों के जिलों में तैनात 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, डीएम बीएन सिंह के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश