ईपीसीएच के महानिदेशक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शाश्वत विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ईपीसीएच इस बार शो में रिफ्यूज, रिड्यूस, रियूज एण्ड रिसाइकिल पर फोकस कर रहा है। प्लास्टिक, धातु, लकड़ी, फैब्रिक की बेकार वस्तुओं का इस्तेमाल शो में सजावट और आकर्षण बढ़ाने के लिए किया गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए ईपीसीएच ने इस बार बोतल बन्द पानी का इस्तेमाल करने के बजाय धातु की बनी पानी की बोतलों का उपयोग करने का निश्चय किया है।