मुफ्ती अब्दुल वकील कासमी का कहना है कि आतिशबाजी (Firecrackers) इस्लाम धर्म में बिल्कुल नाजायज है। इस्लामी शरीयत में इसका कहीं भी कोई उल्लेख नहीं मिलता है। यह गैरों का तरीका है। यह मुसलमानों का तरीका बिल्कुल नहीं हैं। जो लोग पटाखे बना रहे हैं या बेच रहे हैं, वे गैर शरई हैं। जो मुस्लिम पटाखे छुड़ाते हैं, वे अपने पैसे में आग लगा रहे हैं। पटाखे बेचकर कमाया गया पैसा भी इस्लाम धर्म में जायज नहीं है।