गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंडन एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इसके बाद 11 अक्टूबर 2019 से हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के विमान सेवा शुरू हो गई थी। अब महज चौथे दिन ही 14 अक्टूबर को यहां से फ्लाइट को कैंसल करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको समय और पैसे दोनों का नुकसान हुआ है। वहीं, 16 अक्टूबर को यहां से विमान सेवा सामान्य होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी फ्लाइट कैंसल कर दी गई।