27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / यूपी: इस शख्स को है बीवियां बदलने का शौक, पांच शादी कर चुका था, छठी के चक्कर में गया जेल

यूपी: इस शख्स को है बीवियां बदलने का शौक, पांच शादी कर चुका था, छठी के चक्कर में गया जेल

Highlights अब तक कर चुका है पांच शादियां पत्नी ने इस हरकत के लिए रोका था दे दिया था तीन तलाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Oct 2019, 10:01 AM IST

teen_talak.jpg

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स को बीबियां रखने के शौक में जेल की हवा खानी पड़ी। जी हां एक शख्स पहले से पांच महिलाओं से शादी कर चुका था। अब वो छठी महिला से शादी करने जा रहा था। जब पत्नी ने रोका तो उसे तीन तलाक दे दिया और शिकायत न करने की धमकी थी। जिस पर पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छापेमारी में अवैध पटाखों की खेप बरामद, बाजार में मची भगदड़

ये है मामला

सीओ कोतवाली राजेश कुमार के मुताबिक मुगलपुरा के मुफ्ती टोला निवासी सिरमन अजीम की तहरीर पर उसके पति वसीम अहमद के खिलाफ मारपीट धमकी देने और मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले वसीम अहमद से हुई थी। 17 जून को आरोपी वसीम ने सिरमन अजीम को उसके भाई अब्बास के सामने तीन तकाल दे दिया। बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर महिला से स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया। वहीं सिरमन डर के कारण दिल्ली अपनी बहन के घर चली गई। वहां से लौटकर उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति पर लगाया विराम, जानिए कैसे हुआ ये

पांच शादियां कर चुका है

एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि वसीम अहमद ने 5 शादियां कर रखी हैं। एक पत्नी को अपने साथ रखा है। डेढ़ साल पहले एक युवती को भगाकर उससे भी शादी कर लिया। एक पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। चार पत्नियां अभी भी उससे जुड़ी है। सिरमन अजीम पति को कई शादियां करने से मना करती थी। इसी को लेकर विवाद होने पर उसने तीन तलाक दिया था। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और