27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / VIDEO: स्कूल बस में बैठे बच्चे से खिड़की से गिर गया पानी, दबंगों को आया गुस्सा और बस के आगे लगा दी बाइक

VIDEO: स्कूल बस में बैठे बच्चे से खिड़की से गिर गया पानी, दबंगों को आया गुस्सा और बस के आगे लगा दी बाइक

Highlights बुलंदशहर में दबंगों के हौसले बुलंद स्कूल बस के चालक-परिचालक से की मारपीट बस में बैठे बच्चे की बोतल से गिर गया था पानी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Oct 2019, 10:39 AM IST

screenshot_from_2019-10-15_10-28-06.jpeg

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद है, कि खुर्जा में चलती बस को सड़क पर रुकवा कर स्कूल बस के चालक-परिचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल स्कूल बस में बैठे एक छोटे बच्चे से खिड़की से पानी की कुछ छीटें दंबगों के उपर गिर गई। जिसके बाद उनका पारा गरम हो गया।

बताया जा रहा है कि बस में से किसी बच्चे ने पानी खिड़की में से गिरा दिया था, जो दबंगों के ऊपर जा गिरा। बस दबंगों का पारा आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने बस के आगे बाइक लगाकर बस को रुकवा लिया। इसी मामले में कहासुनी आगे बढ़ी तो दबंगों ने चालक परिचालक को जमकर पीटा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति पर लगाया विराम, जानिए कैसे हुआ ये

घटना को लेकर सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि गांव धमेड़ा नारा निवासी चंद्रप्रकाश सिंह और पहासू निवासी शफीक पिछले कई वर्षों से एल्पाइन पब्लिक स्कूल में एक बस में चालक परिचालक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को रोजमर्रा की तरह बच्चों को बस से स्कूल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी, बाइक सवार दो दबंगों ने आकर बस को रोक लिया और चालक परिचालक से मारपीट शुरू कर दी। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी: इस शख्स को है बीवियां बदलने का शौक, पांच शादी कर चुका था, छठी के चक्कर में गया जेल