4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reality Check: 25 हजार होमगार्डों की सेवा समाप्त को लेकर मचा हड़कंप, लेकिन चौंकाने वाली वजह आयी सामने

Highlights होमगार्ड विभाग से पहले मांगे गए थे 25 हजार जवान अब सिविल पुलिस ने अपने आदेश को वापस लिया थानों और कानून-व्यवस्था में ड्यूटी का लिया था निर्णय  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 1:23 PM IST

meerut

मेरठ। एक खबर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है कि प्रदेश के 25 हजार होमगार्ड जवान (Homeguards) बेरोजगार हो जाएंगे। 'पत्रिका' ने इसकी रियलटी चेक की तो पाया पुलिस विभाग (UP Police) ने बजट का हवाला देते हुए 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एडीजी पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बीपी जोगदंड ने आदेश जारी कर दिया है। थानों में पुलिस बल की कमी की वजह से पिछले दिनों होमगार्ड जवानों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए होमगार्ड विभाग ने 25 हजार जवानों को पुलिस ड्यूटी के लिए दिया था, जो थानों से लेकर चौराहों पर ट्रैफिक तक संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः ट्रैफिक पुलिस से 'सेटिंग' होने के बाद मिला ई-चालान तो युवक ने बाइक पर छिड़का पेट्रोल, देखें वीडियो

आदेश में कहा गया है कि कानून व्यवस्था की दृष्टिगत पुलिस विभाग में रिक्ति के सापेक्ष 25000 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बीती 28 अगस्त को हुई बैठक में इस ड्यूटी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की ओर से आदेश जारी कर होमगार्ड की तैनाती तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2019: 190 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, यह करने पर मिलेगा व्रत का विशेष फल

होमगार्ड विभाग के मेरठ जिला कमांडेट मुकेश ने बताया कि प्रदेश भर से 25 हजार होमगार्डों की वापसी की गई है। मेरठ में भी कुछ होमगार्ड वापस किए जाएंगे। अभी मेरठ एसएसपी के यहां से कोई आदेश वापसी का नहीं आया है। जैसे आदेश आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं होमगार्ड डीजी रहे शरत त्रिपाठी ने बताया कि सिविल पुलिस होमगार्ड की संख्या घटाती-बढ़ाती रहती है। यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सिविल पुलिस होमगार्डों की वापसी करती रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश