2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोरूम से ट्रायल के नाम पर कार लेकर भागे युवक ने किया ट्रैफिक सिपाही का अपहरण, मचा हड़कंप

ट्रैफिक सिपाही के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। तुरंत मैसेज वायरलेस सेट पर गूंजा और फिर घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Oct 2021, 1:19 PM IST

noida_police.jpg

नोएडा. हरियाणा के गुरुग्राम से ट्रायल के नाम पर कार लेकर भागे युवक ने ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर के दुर्गा गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे ट्रैफिक सिपाही का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी युवक सचिन शोरूम से ट्रायल के नाम पर गाड़ी को लेकर भाग आया था। आरोपी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। इस संबंध में उसके खिलाफ गुरुग्राम में मुकदमा भी दर्ज है। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें : कार से अगवा कर जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चेकिंग के लिए सिपाही ने रोकी थी कार

फर्जी नंबर प्लेट लगी होने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के लिए रोका था। आरोपी सचिन ट्रैफिक सिपाही का अपहरण कर ले भागा। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

सिपाही को जंगल में फेंक फरार हुए बदमाश

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली की पुलिस दुर्गा गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच ट्रैफिक सिपाही वीरेंद्र ने कार को जांच करने के लिए रोका। उन्होंने जब कागज की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इसी बीच ट्रैफिक सिपाही गाड़ी में बैठ गया और चालक को थाने चलने के लिए कहने लगा। आरोपी चालक ने थाने जाने के जगह पीछे बैठे ट्रैफिक सिपाही का अपहरण कर लिया और उसे कार सहित ले भागा। उसको अजायबपुर चौकी क्षेत्र के जंगल में फेंक कर फरार हो गया।

सिपाही के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

इसकी सूचना सिपाही ने कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम पर सिपाही के अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक को धर दबोचा। आरोपी चालक सचिन रावल घोड़ी गांव का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा पुलिस को भी जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें : बारिश ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, 1998 के बाद से इस साल हुई झमाझम

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश