2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, 1998 के बाद से इस साल हुई झमाझम

पिछले 23 साल के बाद इस बार मेरठ में अक्टूबर में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले अक्टूबर 1998 में मेरठ में 136 मिमी बारिश 24 घंटे में रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद से अब 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Oct 2021, 12:58 PM IST

rain.jpg

मेरठ. पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश सोमवार की शाम को थमी तो आसमान में अदभुद नजारा लोगों को देखने को मिला। खूबसूरत रैनबो यानी इंद्रधनुष ने अपनी छटा बिखेरी। जिसे देखकर लोग इसको अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने से नहीं रोक सके। रविवार की सुबह से शुरू हुई जोरदार बारिश कल यानी सोमवार की देर शाम तक भी जारी रही।

यह भी पढ़ें : Fertilizer Price Hike: डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद अब किसानों पर खाद के महंगाई की मार

बारिश से जहां तापमान में काफी कमी आई वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 1998 में मेरठ में अक्टूबर माह में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद 2004 में 51 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के बाद सोमवार की शाम मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी।

आज मंगलवार को सुबह से आसमान में धूप निकली हुई है। हालांकि सोमवार को शाम के समय कुछ समय के लिए काले बादल छा गए थे। मेरठ सहित पूरे एनसीआर और पश्चिमांचल के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार को आधी रात के बाद-सोमवार की शाम तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद तापमान में कमी आई है।

यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्पन्न हुई है। इसके कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि 17 व 18 अक्टूबर को पूरे पश्चिमांचल और एनसीआर में हल्की या तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वातावरण में कुछ ठंड और बढ़ने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानी एन सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पुरुवा हवा के साथ काफी नमी आ रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हवा की गति में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें : कार से अगवा कर जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश