
मेरठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट
Hapur Tushar Tyagi Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हापुड़ के रहने वाले 25 वर्षीय तुषार त्यागी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस बेटे को खाने के बहाने घर से बुलाया गया था। उसकी हत्या किसी औऱ ने नहीं बल्कि उसके पिता ने की है। आरोप है कि 40 बीघा जमीन को बेचने को लेकर चल रहे विवाद के कारण हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी ने अपने साथी के साथ मिलकर बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ के रहने वाले तुषार त्यागी हत्याकांड में पुलिस जांच ने एक ऐसा सच सामने रखा है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआती तौर पर मामला पुरानी रंजिश और कुछ अन्य लोगों पर शक के तौर पर दर्ज हुआ था। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो हत्या की साजिश घर के अंदर से निकली। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात तुषार अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस लौट आएगा। परिवार का कहना है कि किसी परिचित का फोन आया था। जिसने भूख लगने की बात कहते हुए खाना पहुंचाने को कहा। तुषार अपनी स्कॉर्पियो लेकर खाना देने निकल गया।
कुछ देर बाद तुषार ने अपनी पत्नी शिखा को व्हाट्सएप कॉल की। उसने बताया कि कुछ लोग उसे जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात में एक युवक के मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि तुषार को गोली मार दी गई है। इसके बाद उस नंबर को भी बंद कर दिया गया। परिजन लगातार तलाश करते रहे। आखिरकार मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव पांची के पास पुल के नीचे खड़ी तुषार की स्कॉर्पियो मिल गई। कार के अंदर तुषार खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की। इसी दौरान संदेह की दिशा बदल गई। पुलिस के अनुसार तुषार का अपने पिता सुंदर त्यागी से 40 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तुषार जमीन बेचकर कारोबार शुरू करना चाहता था। जबकि उसका पिता इसका विरोध कर रहा था।
पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते सुंदर त्यागी ने अपने एक साथी अमित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। खाने के बहाने तुषार को बुलाया गया। और फिर उसे गोली मार दी गई। हत्या के बाद शव उसकी ही कार में छोड़ दिया गया।
मेरठ पुलिस ने आरोपी पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में पहले नामजद किए गए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
03 Jun 2026 08:29 am
Published on:
03 Jun 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
