21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Murder By Snake Case Row: पति को सांप से डसाकर मारने वाली पत्नी, जेल में फूट-फूटकर रोई, बेटे से मिलने मिलने की जताई इच्छा

Murder By Snake Case New Update Meerut: पुलिस पूछताछ में यह खुलासा भी सामने आया है कि दामिनी और सह-आरोपी तुषार कथित तौर पर अतुल की हत्या के बाद मिलने वाली बीमा राशि से एक नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे थे।
2 min read
Google source verification
meerut snake murder case update damini one year internet research love marriage atul panwar

दामिनी और उसका मृतक पति अतुल। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में सांप से डसवाकर पति अतुल की हत्या कराने वाली आरोपी दामिनी इन दिनों जेल में बंद है। जेल में दामिनी की आंखों से नींद उड़ चुकी है। इससे पहले वह अपने प्रेमी तुषार से मिलने की जिद पर अड़ी थी और जेल अधिकारियों से बार-बार कह रही थी कि उसे उसके बॉयफ्रेंड से मिलवा दिया जाए। हालांकि, अब दामिनी जेल में फूट-फूटकर रो रही है और अपने बेटे का चेहरा देखने की इच्छा जता रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे हत्याकांड की गहनता से जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा।

जानिए किसके पास है दामिनी का बेटा

जेल की तन्हाई में दामिनी अब अपने बेटे को याद कर भावुक हो रही है। पति की हत्या के बाद से उसका मासूम बेटा अपने दादा के पास रह रहा है। बच्चे के दादा का साफ कहना है कि उनका पोता उन्हीं के पास रहेगा। जब उन्हें यह जानकारी मिली कि जेल में बंद दामिनी अपने बेटे को देखना चाहती है, तो दादा ने उससे मिलवाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, जेल स्टाफ ने भी दामिनी को समझा दिया है कि कानूनी प्रक्रिया और वर्तमान हालातों के मद्देनजर फिलहाल ऐसा होना मुमकिन नहीं है।

फेसबुक पोस्ट बनी जांच का अहम हिस्सा

पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में घटनास्थल के साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के साथ-साथ अब सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल डेटा, डिजिटल चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान कई ऐसे डिजिटल सुराग मिले हैं, जो इस केस को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक अतुल और उसकी पत्नी दामिनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी गई। अधिकारियों के मुताबिक, दामिनी ने पिछले कुछ महीनों में कई भावुक पोस्ट साझा की थीं, जिन्हें अब उनके निजी संबंधों के संदर्भ में खंगाला जा रहा है।

सालगिरह पर पत्नी को सोने की चेन देना चाहता था पति

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अतुल अपनी शादी की सातवीं सालगिरह को बेहद खास बनाने की प्लानिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना से महज दो दिन पहले अतुल अपनी पत्नी दामिनी के लिए सोने की चेन खरीदने एक ज्वेलरी शॉप पर भी गया था। लेकिन मासूम अतुल को क्या पता था कि जिस सालगिरह के लिए वह इतना उत्साहित है, उससे ठीक पहले उसकी पत्नी ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी।

पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया है कि दामिनी और सह-आरोपी तुषार कथित तौर पर अतुल की हत्या के बाद मिलने वाली बीमा (इंश्योरेंस) राशि से एक नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे थे। लेकिन मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनकी इस खौफनाक साजिश पर पानी फेर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग