6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

UP Meerut News: दोस्ती दावत और दंगल! उत्तर प्रदेश के मेरठ में दावत न देने पर दोस्तों ने एक युवक की बीच सड़क लाठी, डंडों और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mohsina Bano

Jun 06, 2026

Meerut TP Nagar Viral Video,Meerut Crime News, TP Nagar Meerut police,

दावत के लिए दोस्त को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा (फोटो- पत्रिका)

Meerut Viral Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरेआम गुंडागर्दी का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीपी नगर थाना क्षेत्र में दावत नहीं देने से नाराज दोस्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं की।

दावत को लेकर हुआ विवाद

मारपीट का शिकार हुए युवक का नाम आबिद है जो गोलाबढ़ का रहने वाला है। आबिद के मुताबिक वह गुरुवार को किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में रति, अमरजीत और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन रोक लिया। पुलिस की शुरुआती जांच और जानकारी के अनुसार, दावत की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपियों ने आबिद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस जानलेवा हमले में आबिद को काफी चोटें आई हैं।

सड़क पर दौड़ाकर पीटा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर आबिद को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस हमले के दौरान आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया है। सड़क पर मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों दूर से अपने मोबाइल फोन में इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने और घटना की सूचना मिलने के बाद टीपी नगर थाना पुलिस हरकत में आई। इस घटना ने इलाके में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए टीपीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग