2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार से अगवा कर जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी को कार से अगवा कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना जनपद में सामने आई है। किशेारी के अनुसार उसके साथ तीन लोगों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Oct 2021, 11:32 AM IST

women_crime.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जनपत के दोघट थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कार से अगवा कर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित किशोरी ने इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Fertilizer Price Hike: डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद अब किसानों पर खाद के महंगाई की मार

आरोपियों को पहले से जानती थी पीड़िता

कोतवाली बड़ौत क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दी गई तहरीर में बताया कि बड़ौत में एक हेल्थ केयर सेंटर संचालक से उसकी जान पहचान थी। क्योंकि उसने सेंटर पर पहले काम किया था। आरोप है कि बीते 17 अक्टूबर को सेंटर संचालक ने फोन करके उसे बुलाया और उसकी मुलाकात अपने तीन दोस्तों से कराई। वह उन तीनों लोगों को पहले से ही जानती थी, क्योंकि उनका सेंटर संचालक के पास के पास आना जाना था।

अगवा कर किया गैंगरेप

पीड़िता का आरोप है कि सेंटर संचालक ने उसे अपने तीनों दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। तीनों युवकों ने उसको अगवा कर लिया और बामनौली के जंगल में ले गए। जहां पर कार में ही तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह उसे बड़ौत छोड़ कर चले गए।

तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

उसने घर पहुंच कर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर दोघट थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Today: तेल की कीमतों में आज थोड़ी राहत, जानिए मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम