scriptशोरूम में शॉपिंग के बहाने दो महिलाओं ने ट्रायल रूम में कपड़ों के नीचे पहने इतने अंडरगारमेंट्स, हर कोई रह गया हैरान | two women caught while stealing Undergarments in sports showroom | Patrika News

शोरूम में शॉपिंग के बहाने दो महिलाओं ने ट्रायल रूम में कपड़ों के नीचे पहने इतने अंडरगारमेंट्स, हर कोई रह गया हैरान

locationग्रेटर नोएडाPublished: Jul 21, 2019 01:30:50 pm

Submitted by:

lokesh verma

खबर के मुख्य बिंदु-

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित स्पोट्र्स शोरूम से दो महिलाओं ने चोरी किए कपड़े
स्पोर्ट्स शोरूम कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों महिलाओं को भेजा जेल

Undergarments Theft

शोरूम में शॉपिंग के बहाने दो महिलाओं ने ट्रायल रूम में कपड़ों के नीचे पहने इतने अंडरगारमेंट्स, हर कोई रह गया हैरान

ग्रेटर नोएडा. नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम (स्पोर्ट्स स्टोर) से दो महिलाओं द्वारा अंडर गारमेंट्स के साथ कपड़े चुराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं शॉपिंग के बहाने शोरूम पर पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने कुछ कपड़े पसंद किए और ट्रायल रूम में चली गईं। जैसे ही वे ट्रायल रूम से बाहर निकलीं तो शोरूम के कर्मचारियों को उन पर कुछ शक हुआ तो महिला कर्मचारी से दोनों की जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने अपने कपड़ों के नीचे दो टी-शर्ट, दो लेगिंग और पांच अंडर गारमेंट्स पहन रखे थे। इसके बाद दोनों महिलाओं को नॉलेज पार्क थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें

नाबालिग बच्चियों को घर पर अकेला देख पड़ोसी युवक ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर-कासना रोड पर डेकाथलॉन स्पोर्ट्स का एक शोरूम (स्पोर्ट्स स्टोर) है। शोरूम में स्पोर्ट्स लीडर कोच के पद पर नौकरी करने वाले नवनीत कुमार ने बताया कि उनके यहां दो महिलाएं शाॅपिंग करने आई थीं। दो महिलाओं ने काफी कपड़े पसंद किए और उन्हें लेकर ट्रायल रूम में पहुंच गईं। काफी देर बाद दोनों ट्रायल रूम से बाहर निकली तो स्टोर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को उन पर कुछ शक हुआ। जब दोनों से पूछताछ की तो वे तेज आवाज में बात करने लगीं। इसी बीच सुरक्षाकर्मी की नजर एक महिला के पैर पर पड़ गई। सुरक्षाकर्मी ने देखा कि महिला के पुराने कपड़ों के नीचे कुछ अन्य नए कपड़े भी हैं।
यह भी पढ़ें

रात के अंधेरे में अकेले रेलवे स्टेशन पहुंची महिला ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

यह देखते ही सुरक्षाकर्मी का शव और गहरा गया। उसने तुरंत अन्य स्टोर के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद स्टोर में तैनात महिला स्पोट्र्स लीडर श्रेया चौधरी दोनों को फिर से ट्रायल रूम में ले गईं और दोनों के कपड़ों की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने अपने कपड़ों के नीचे स्टोर से चुराई गई दो शर्ट, दो लेगिंग और पांच अंडर गारमेंट्स पहन रखे थे। इसके बाद स्टोर कर्मी दोनों महिलाओं को नॉलेज पार्क थाने में ले गए। जहां स्पोर्ट्स लीडर कोच नवनीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि आरोपी एक महिला का नाम ममता है, जो कि शाहजहांपुर की रहने वाली है। वहीं दूसरी महिला का नाम मीना है, जो दनकौर थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ले की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें

UP News

से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो