scriptElection: पांच जनपद पंचायतों में चार महिलाओं के लिए फिर से होंगी आरक्षित | Four will be reserved for women | Patrika News
गुना

Election: पांच जनपद पंचायतों में चार महिलाओं के लिए फिर से होंगी आरक्षित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पंच-सरपंचोंं के लिए आरक्षण 27 को और जनपद सदस्य और अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया 3० को जिला मुख्यालय पर
 

गुनाJan 23, 2020 / 10:44 pm

Manoj vishwakarma

Election: पांच जनपद पंचायतों में चार महिलाओं के लिए फिर से होंगी आरक्षित

Election: पांच जनपद पंचायतों में चार महिलाओं के लिए फिर से होंगी आरक्षित

गुना. शासन ने ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंचों के साथ जनपद पंचायतों के सदस्य और अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया घोषित कर दी है। घोषित कार्यक्रम के तहत जिले की 47० ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ ही 7९०९ पंचों के लिए 27 जनवरी को सभी जनपद पंचायतों के मुख्यालयों पर और पांच जनपद अध्यक्षों के साथ-साथ 12० वार्ड और जिला पंचायत के 18 वार्डों के लिए 3० जनवरी को जिला मुख्यालय पर आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिले में पांच जनपद पंचायत हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार महिला और एक पुरुष के लिए आरक्षित रहेगा। एक जनपद पंचायत अजजा, एक जनपद पंचायत पिछड़ा वर्ग पुरुष, एक सामान्य महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थीं। इस बार भी इसी आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया होगी।
पंच-सरपंच के लिए सभी मु ख्यालयों पर होगा आरक्षण: पंच व सरपंच के लिए जनपद पंचायत मुख्यालय पर आरक्षण किया जाएगा। 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत गुना, बमौरी, राधौगढ़, आरोन, चांचौड़ा में आरक्षण होगा। जनपद सदस्य व अध्यक्ष के लिए जिला मुख्यालय पर: जनपद पंचायत सदस्य और अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया ३० जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत में होगी। ५० फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए भी आरक्षण रहेगा, बाकी अनारक्षित वार्ड रहेंगे। रोस्टर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ग्राम पंचायत के वार्ड/ तथा सरपंच पद के आरक्षण के आशय की प्रारंभिक सूचना और जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र/अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रारंभिक सूचना २० जनवरी को जारीहो चुकी है।
5०त्न आरक्षण

जिले की 47० ग्राम पंचायतों में से 235 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किया जाएगा। जनसंख्या के मान से अजा-अजजा, ओबीसी के सरपंच पद पर भी रोस्टर से आरक्षित होंगे। ग्राम पंचायतों में 5० प्रतिशत पंच पद भी महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। जनसंख्या के मान से ग्राम पंचायत में वार्ड भी एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रोस्टर वार आरक्षण तय किया जाएगा।

Home / Guna / Election: पांच जनपद पंचायतों में चार महिलाओं के लिए फिर से होंगी आरक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो