1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस गांव की लड़कियां बनी हुई समाज की मिसाल

( Punjab News ) पंजाब जहां महिला-पुरूषों के लिंगानुपात के कलंक को ( Sex ratio increasing in Punjab ) दूर करने में लगा हुआ है, वहीं लड़कियों को आगे बढऩे के लिए ( Girls boost ) प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिले के निकटवर्ती रामपुरा गांव के उदाहरण से इसे समझा जा सकता है। इस गांव में लड़कियों के लोहड़ी ( Girls celebrated Lohari ) मनाने की पंरपरा है। इस परंपरा को स्थानीय निवासी बनाए हुए हैं। इस परंपरा के जरिए जनजागृति का संदेश दिया जाता है।

2 min read
Google source verification
इस गांव की लड़कियां बनी हुई समाज की मिसाल

इस गांव की लड़कियां बनी हुई समाज की मिसाल

गुरदासपुर: ( Punjab News ) पंजाब जहां महिला-पुरूषों के लिंगानुपात के कलंक को ( Sex ratio increasing in Punjab ) दूर करने में लगा हुआ है, वहीं लड़कियों को आगे बढऩे के लिए ( Girls boost ) प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिले के निकटवर्ती रामपुरा गांव के उदाहरण से इसे समझा जा सकता है। इस गांव में लड़कियों के लोहड़ी ( Girls celebrated Lohari ) मनाने की पंरपरा है। इस परंपरा को स्थानीय निवासी बनाए हुए हैं। इस परंपरा के जरिए जनजागृति का संदेश दिया जाता है।

बुजुर्गों और विद्यार्थियों की मदद
गांव के प्रधान हरदियाल सिंह के नेतृत्व में पिछले एक दशक से गांव की लड़कियों की लोहड़ी मनाती हैं। इस बार भी गांव निवासियों ने प्रधान हरदियाल सिंह के नेतृत्व में 25 बुजुर्गों को लोईयां और 150 स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री बांटी। हरदियाल सिह और सरपरस्त कामरेड राम सिंह ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रिसिपल सुलखन सिह गोराया पहुंचे।

कुरीतियां दूर करने का प्रयास
प्रिसिपल ने कहा कि लड़कियों की लोहड़ी मनाना एक प्रशंसनीय कार्य है। गांव के हरदियाल सिंह और उनकी टीम प्रशंसा की पात्र हैं, जोकि पिछले लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधान हरदियाल सिंह द्वारा 25 वृद्धों को लोईयां और 150 स्कूली छात्रों को पाठ्य समाग्री बांट कर एक प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गांव के लोगों ने लड़कियों की लोहड़ी मनाने का बीड़ा उठाकर समाज से दहेज और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया है उसी तरह जरूरतमंद लोगों की सहायता कर भी एक प्रशंसनीय कदम उठाया है।

महिला सशक्तिकरण को संबल
उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के चलते आज हमारे देश की नारियां उच्च पदों पर आसीन हैं तथा उनका उदाहरण तय कर ही पूरे देश में महिलाओं के अस्तित्व को मजबूत किया जा सकेगा। प्रधान हरदियाल सिंह और सरपरस्त ने मुख्य मेहमान का धन्यवाद किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया। गांव के लोगों ने बच्चों को मूंगफली, गजक, रेवडिय़ां और चिरवड़े बांटे। इस अवसर पर उनके साथ केवल सिंह, कश्मीर सिंह, मोहन सिंह संधु, सनमप्रीत सिंह, सुखविदर सिंह सुक्खा, बलजीत सिंह, वस्सन सिंह संधु, हरिदर कौर, रणजीत सिंह, रमेश रानी, बलराज कौर, गुरप्रीत कौर, अनुराधा, मनजीत कौर, परमजीत कौर, हरजीत कौर, सरबजीत कौर, राज कौर आदि उपस्थित थे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गुरदासपुर

पंजाब

ट्रेंडिंग