राणा सोढ़ी के नाम हैं कई उपलब्धियां, अंतरराष्ट्रीय शूटर भी रहे हैं
चंडीगढ़। पंजाब के खेल एवं युवा और एनआरआई मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का आज दुनिया के ‘द सिख 100 ’ सूची में शामिल किया गया है। व्यापार, शिक्षा, पेशा, मीडिया, मनोरंजन, खेल और दान के क्षेत्र में उल्लेखनाय भूमिका निभाने वाले प्रभावशाली सिखों को इस सूची में शामिल किया जाता है।
इनके नाम भी शामिल
इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कनाडा के मंत्री हरजीत सिंह सज्जन, सुश्री बर्दिश कौर चग्गर और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का नाम भी शामिल है।
प्रमुख उपलब्धियां
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय शूटर राणा सोढ़ी ने न केवल खेल के क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त की है, बल्कि उन्हें शास्त्रीय संगीत, खाना पकाने और इतिहास की पुस्तकें पढ़ने में भी रुचि है। गुरु हर सहाय से पंजाब विधानसभा के सदस्य राणा सोढ़ी पहली बार 2002 में विधायक चुने गए थे। सिख गुरु श्री गुरु रामदास के प्रत्यक्ष वंशज हैं। संसदीय क्षेत्र, युवा मामले, खेल और शिक्षा विभाग के रूप में कार्य किया है। 2002 से 2004 तक सीएम पंजाब के राजनीतिक सचिव रहे। महासचिव युवा कांग्रेस, पीपीसीसी के सचिव और महासचिव; मुख्य सचेतक कांग्रेस विधायक दल; प्रश्न और संदर्भों की समिति के सदस्य, याचिका समिति, लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति और पंजाब विधानसभा की प्रश्न और संदर्भ समिति के अध्यक्ष रहे हैं।
क्या है ‘द सिख 100’
‘द सिख 100’ एक वार्षिक रैंकिंग दस्तावेज है, जो व्यवसाय, शिक्षा, पेशे, मीडिया, मनोरंजन, खेल और दान सहित सभी क्षेत्रों में दुनिया भर के सबसे प्रभावशाली सिखों को प्रदर्शित करता है।