3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर का सामान बेचकर चुनाव लड़े टीटू बनिया ने सिर मुंडवाया

मिनी सचिवालय के सामने धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

less than 1 minute read
Google source verification
jai prakash jain

घर का सामान बेचकर चुनाव लड़े टीटू बनिया ने सिर मुंडवाया

लुधियाना। पंजाब में लॉकडाउन के बाद निजी स्कूलों द्वारा 3 महीने की फीस और एडमिशन फीस मांगी जा रही है। इसके खिलाफ लुधियाना में जय प्रकाश जैन उर्फ टीटू बानिया ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। उसने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रशासन की आंखें खोलने के लिए लघु सचिवालय में अपने सिर का मुंडन करवाया। टीटू अनोखे ढंग से प्रदर्शन के लिए मशहूर है। वह इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि इसने 2019 में घर का सामान बेचकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

टूटा का कहना है कोरोना संक्रमण के चलते पंजाब में पहले कर्फ्यू की स्थिति रही, फिर यह लॉकडाउन में रहा। इस दौरान स्कूलों द्वारा फीस के लिए दबाव नहीं बनाए जाने का आदेश सरकार ने दे रखा है। इसके बाद भी अब स्कूल वाले छात्रों के घरवालों को फीस के लिए परेशान कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तो एक न सुनी। इसी से निराश होकर उसने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मिनी सचिवालय परिसर में अपना मुंडन करा कर विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन की मिलीभगत

टीटू ने कहा कि कोविड-19 के दौर में अगर किसी वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह मध्यम और गरीब वर्ग है। इसके बाद भी प्राइवेट स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं भी अभिभावकों से फोन कर फीस मांग कर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, हर बार की तरह प्रशासन की मिलीभगत से स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं लूट-खसोट से बाज नहीं आते।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गुरदासपुर

पंजाब

ट्रेंडिंग