scriptनहर में चुन्नी से बँधे मिले चार शव, मची सनसनी | Four dead body found in canal sirsa Haryana latest news | Patrika News
गुडगाँव

नहर में चुन्नी से बँधे मिले चार शव, मची सनसनी

हरियाणा पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी, पीछे से बहकर आए हैं शव

गुडगाँवJun 04, 2020 / 12:16 pm

Bhanu Pratap

canal

canal

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के चोपटा खंड के गांव रूपावास से बड़ी खबर आ रही है। यहां नोहर फीडर में एक साथ चार लोगों की लाश मिली। चारों के शव आपस में चुन्नी से बंधे हुए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है पति -पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है। ये शव पीछे से बहकर आए हैं। पुलिस के मुताबिक चारों सदस्य एक ही परिवार के हो सकते हैं। लोगों ने यह भी आशंका जताई कि आर्थिक तंगी से जूझते हुए पूरे परिवार ने नोहर फीडर में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।
हाथ पर लिखा है एसएचडी

जमाल चौकी पुलिस इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि चार लोगों के शव मिले हैं, जिनमें आदमी की उम्र लगभग 35 साल है, जबकि महिला करीब 32 की साल है। लड़की की उम्र नौ साल और लड़के की उम्र छह साल लग रही है। उन्होंने कहा कि लगता है चारों शव नहर में पीछे से बहते हुए आए हैं। चारों में से एक व्यक्ति ने नील रंग का ट्रैक सूट पहना है और उसके हाथ पर एसएचडी लिखा है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जमाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के थाने और चौकियों में गुमशुदा लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो