असम के 34 जिलों में से केवल 7 जिले ही कैब के दायरे से बाहर हैं जो तीन एडीसी के अन्तर्गत प्रशासित होते हैं। विरोध बाकी 27 जिलों में हैं जिनमें मुस्लिमों से ज्यादा हिन्दू, बोधिस्ट समुदाय के लोग गैर- स्थानीय हैं जिनमें अधिकतर लोग बंगाली बोलते है। इसलिए असम के स्थानीय असमी भाषी लोग प्रभावित हो रहे हैं, कैब के लागू होने से इनको नागरिकता मिल जायेगी, इसलिए उग्र विरोध का मुख्य कारण हैं। असम के स्थानीय लोग कैब के जगह एनआरसी और असम सहमति समझौता 1985 को लागू करने की मांग कर रहे हैं।