scriptअंजू-नसरूल्लाह वांटेड, हिंदुस्तानी पति ने दर्ज कराई FIR, बोला- मौज के लिए गई पाकिस्तान | Anju-Nasrullah wanted, Indian husband lodged FIR | Patrika News
ग्वालियर

अंजू-नसरूल्लाह वांटेड, हिंदुस्तानी पति ने दर्ज कराई FIR, बोला- मौज के लिए गई पाकिस्तान

-हर पैतरें पर जांच एजेसियों की नजर-दो महीने बढ़ गया पाकिस्तानी वीजा

ग्वालियरAug 07, 2023 / 03:24 pm

Ashtha Awasthi

capture_1.png

Anju-Nasrullah

ग्वालियर। फेसबुक पर इश्क में फंसकर भिवाड़ी (राजस्थान) से चुपचाप खैबरपख्तूनख्वा पहुंची अंजू रफाइल और उसके कथित पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह खान की मुश्किल बढ़ गई हैं। दोनों पर अंजू के हिंदुस्तानी पति अरविंद ने एफआइआर दर्ज कराई है। उधर पाकिस्तान में दुबकी अंजू घर लौटने से कतरा रही है। खबर है उसके वीजा की मोहलत में दो महीने का इजाफा हो गया है। इसलिए पुलिस और जांच एजेसियों को उसकी वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

अरविंद रफाइल ने पत्रिका को बताया, अंजू और नसरूल्लाह से उन्हें और बच्चों को खतरा है। क्योंकि पाकिस्तान से अंजू लगातार धमका रही है जल्द ही भारत लौटकर उससे बदला लेगी। बच्चों को अपने साथ पाकिस्तान ले जाएगी। इसलिए पुलिस से शिकायत करना पड़ी है। अरविंद ने पुलिस से कहा नसरूल्लाह ने प्लानिंग से अंजू को झांसे में लिया है। उसे बहला फुसला कर पाकिस्तान बुलाकर बंधक बनाया है। यह जानते हुए भी अंजू शादीशुदा है। दो बच्चों की मां है। अंजू का तलाक नहीं हुआ है। उसके बावजूद नसरूल्लाह ने पाकिस्तान में अंजू से गैर कानूनी तरीके से विवाह किया है।

बच्चों को ले जाने में मदद

अरविंद का कहना है अंजू ने व्हाटसएप कॉल कर उन्हें धमकी दी थी। दोनों बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए किसी भी स्तर पर जाएगी। इसमें नसरूल्लाह भी उसकी मदद करेगा। बीच में कोई आएगा तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसलिए उन्हें अपनी और बच्चों की जान का खतरा है। इस आधार पर भिवाडी पुलिस ने नसरूल्लाह पर अपहरण, आइटी एक्ट और अंजू पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

Home / Gwalior / अंजू-नसरूल्लाह वांटेड, हिंदुस्तानी पति ने दर्ज कराई FIR, बोला- मौज के लिए गई पाकिस्तान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो