scriptelection 2020: चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, 8 मतदान केंद्रों पर फायरिंग | booth capturing in gwalior chambal by election 2020 | Patrika News
ग्वालियर

election 2020: चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, 8 मतदान केंद्रों पर फायरिंग

ग्वालियर-चंबल संभागों की विधानसभा सीटों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं…।

ग्वालियरNov 03, 2020 / 04:58 pm

Manish Gite

mg_3.png

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, छुटपुट विवाद की घटनाओं के बीच भिंड और मुरैना जिले में फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा दो स्थानों पर बूथ कैप्चरिंग की भी घटना सामने आई है।

 

भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के लिलोरी में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई। इस दौरान ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद कलेक्टर मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने ईवीएम को तोड़ दिया।


घटना मेहगांव के गोरमी और लोलोई गांव के पोलिंग बूथों पर हुई। मतदान केंद्र का पूरा सामान बिखर गया। लोग दहशत में यहां-वहां भागने लगे। इस घटना के बाद आधे घंटे तक मतदान केंद्र पर वोटिंग रुकी रही। घटना के बाद कलेक्टर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस बल भी पहुंच गया है।

 

चुनाव के दौरान 8 जगह फायरिंग

28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में हैं। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। सुमावली में 6 और भिंड जिले में 2 स्थानों पर फायरिंग हुई है। गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटों पर सभी राजनैतिक दलों का फोकस है। इनमें ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, भांडेर, गोहद, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा शामिल हैं।

 

आधा दर्जन स्थानों पर फायरिंग

उपचुनाव में मतदान के बीच सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर हिंसा के साथ ही फायरिंग की घटनाएं हुईं। भिण्‍ड के मेहगांव में दो स्थानों पर फायर हुए हैं।

 

एक नजर

-मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग की घटना हुई। बघेल कुशवाह नामक व्यक्ति को गोली लगी। आधे घंटे वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल पहुंचा तब बहाल हुई मतदान व्यवस्था।
-पचौरी का पुरा पोलिंग पर लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर गुर्जर समाज के लोगों ने आकर लाठियां चलाईं और गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
-सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर और एसपी से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दोबारा वोटिंग नहीं कराई गई तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।
-अजब सिंह का कहना कई पोलिंग बूथों पर दबंगों ने कुशवाह समाज के लोगों को वोट नहीं डाले दिए। उनकी मतदाता पर्चियां छीनकर पीट-पीटकर उन्हें भगा दिया गया।

 

तीन प्रत्याशियों को नजरबंद किया

गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव, बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी एक दूसरे के गले मिले।

Home / Gwalior / election 2020: चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, 8 मतदान केंद्रों पर फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो