scriptपहले महिला से की दोस्ती फिर जबरन घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रोते हुए पीडि़ता ने सुनाई पूरी कहानी | Boyfriend raped girlfriend in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

पहले महिला से की दोस्ती फिर जबरन घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रोते हुए पीडि़ता ने सुनाई पूरी कहानी

महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई आपबीती

ग्वालियरDec 10, 2019 / 02:08 pm

monu sahu

Boyfriend raped girlfriend in gwalior

पहले महिला से की दोस्ती फिर जबरन घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रोते हुए पीडि़ता ने सुनाई पूरी कहानी

ग्वालियर। पड़ोस में रहने वाले एक बिजली कर्मचारी ने पहले पड़ोसी महिला से दोस्ती की फिर मदद करने के बहाने उसके जेवर और पैसे नशे में उड़ा दिए। दो दिन से महिला को नशेबाज उसके कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था। सोमवार को पीडि़ता उसके चंगुल से छूटी तो भागकर गिरवाई थाने पहुंची। महिला ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है और दुष्कर्मी उसे धमकी दे गया है कि अगर मुंह खोला तो जान से मार देगा। कंपू निवासी पीडि़ता ने बताया वह बीमा एजेंट है और बेटे, बेटी के साथ लेकर रहती है।
कश्मीर में बन रहे सर्कुलेशन ने बढ़ाई टेंशन, 48 घंटे में चंबल में बारिश !

गेंडेवाली सड़क निवासी जितेन्द्र गुर्जर से करीब 6 साल पहले पहचान हुई थी। जितेन्द्र बहाने से घर आने जाने लगा। जितेन्द्र पुत्र भारत बिजली विभाग में प्राइवेट नौकरी करता है। पति से उसके अलग रहने की वजह से जितेन्द्र हमदर्दी दिखाता था।
कुछ दिन पहले करोबार के बहाने उसके जेवर भी गिरवी रखवा दिए, सारा पैसा हड़प गया। विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। उसके डर से पुराना मकान छोड़कर सात दिन पहले कंपू आ गई। दो दिन पहले जितेन्द्र ने उसका नया घर भी ढूंढ लिया। यहां जबरिया घर में घुसकर उसको बंधक बनाकर मारा-पीटा और दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह घर से जाते वक्त धमका गया।

Home / Gwalior / पहले महिला से की दोस्ती फिर जबरन घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रोते हुए पीडि़ता ने सुनाई पूरी कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो