
MP में यहां शुरू हुई सिटी बस सेवा,लोगों में खुशी
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाले अफसर अभी तक बसों के प्रोजेक्ट को टेंडर से बाहर नहीं निकाल सके हैं जबकि पिछले तीन साल से शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत बसों का संचालन करने के लिए प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए अफसरों का एक दल इंदौर भी होकर आया। इसके बावजूद बसें सडक़ों पर दिखाई नहीं दी हैं। वहीं भिंड ग्वालियर को सिटी बस के मामले में पीछे छोड़ते हुए शहर के लोगों के लिए बस सेवा शुरू करा दी है। जिससे निगम और स्मार्ट सिटी के अफसरों की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं भिंड ने यात्रियों में बस सेवा की लोक प्रियता बढ़ाने के लिए रक्षा बंधन के त्योहार पर तीन दिन तक बस सेवा फ्री चलाने की शुरुआत की है। इसके चलते 25 से 27 अगस्त तक प्रात: 6 से शाम 6 बजे तक यह बसें भिंड से मौ और भिंड से ग्वालियर चलेंगी। इसके लिए तीन क्लस्टर में करीब 34 बसें संचालित की जाएंगी जिसके प्रथम चरण में करीब 10 से अधिक बसें भिंड की सडक़ों पर उतारी जा चुकी हैं। इसी प्रकार उज्जैन, छिंदवाड़ा, शाजापुर में बस सेवा शुरू हो चुकी है। वहीं शिवपुरी और अशोक नगर भी हमने आगे चल रहे हैं। रही बात दतिया कि तो यहां पर निजी तौर पर बस सेवा शुरू की गई है।
यहां पुन: टेंडर
स्मार्ट सिटी के तहत पिछली बार टेंडर कॉल किए गए थे। इसमें दो ऑपरेटर एक ग्वालियर और दूसरा इंदौर से था लेकिन टेंडर में गलत जानकारी भरने पर दोनों की राशि को राजसात करते हुए टेंडर निरस्त किए गए। अब पुन: टेंडर किए गए हैं। जिन्हें अगस्त के अंत में खोला जाएगा। ज्ञात हो कि टेंडर प्रक्रिया पिछले दो साल से लगातार चल रही है। लेकिन शहर में ३० बसें कौन लाएगा इस पर अब भी सवाल बना हुआ है।
जल्द शुरू होगा काम
टेंडर प्रक्रिया में फर्मों ने तकनीकी जानकारी गलत भर दी थी। इसके चलते उनकी राशि को जब्त कर पुन: टेंडर करने पड़े हैं। वरना शहर में अभी तक बसें आ चुकी होंती। बहराहल हम इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं। अगले माह तक बसों को चलाने के लिए अहम निर्णय होंगे।
महीप तेजस्वी,सीईओ स्मार्ट सिटी
Published on:
26 Aug 2018 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
