scriptरंगीन डिवाइडर: दिन में सुंदर, रात होते ही खतरनाक | Color dividers: beautiful in the day, dangerous as night | Patrika News
ग्वालियर

रंगीन डिवाइडर: दिन में सुंदर, रात होते ही खतरनाक

डिवाइडर और रेलिंग को सुंदरता के नाम पर अलग अलग रंगों से पेंट कर दिया गया

ग्वालियरJun 25, 2019 / 01:38 am

prashant sharma

dangerous as night

रंगीन डिवाइडर: दिन में सुंदर, रात होते ही खतरनाक

ग्वालियर. शहर में एजी ऑफिस ब्रिज के डिवाइडर और रेलिंग को सुंदरता के नाम पर अलग अलग रंगों से पेंट कर दिया गया। रात के अंधेरे में यह डिवाइडर दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि बारिश के दौरान तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
सडक़ और ब्रिज के बीच बने डिवाइडर को आमतौर पर पीला और काले रंग से पेंट किया जाता है। जिससे रात के समय लाइट रिफलेक्ट होती है और यह साफ दिखाई देते हैं। शहर के एजी ऑफिस ब्रिज और साइंस कॉलेज तिराहे तक बने डिवाइडर को अलग अलग रंगों से पेंट कर दिया गया है, जिससे रात के समय यह दिखाई नहीं देते। दरअसल पीले और काले रंग की तीव्रता अधिक होती है और रोशनी पडऩे पर पीला रंग चमकता है इसीलिए सडक़ों और डिवाइडर पर इसका ही उपयोग करते हैं, लेकिन शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सभी नियमों को दरकिनार कर इसका रंग ही बदल दिया गया है। जिसके कारण रात को वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय दृश्यता कम हो जाती है ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में कार्यपालनयंत्री पीडब्ल्यूडी ब्रिज एमएस जादौन से बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Home / Gwalior / रंगीन डिवाइडर: दिन में सुंदर, रात होते ही खतरनाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो