scriptअपने ही अधीनस्थ से मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया | Gwalior Nagar Nigam Bribe Case Gwalior Municipal Corporation Case | Patrika News
ग्वालियर

अपने ही अधीनस्थ से मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी चल रही है। अतिरिक्त कमाई के लालच में किसी को भी नहीं बख्श रहे। हालात ये हैं कि कुछ निगम कर्मचारी अधिकारी अपने ही लोगों से छोटे—मोटे या जरूरी कामों के लिए भी रिश्वत मांग रहे हैं।

ग्वालियरJul 15, 2021 / 10:09 am

deepak deewan

Gwalior Nagar Nigam Bribe Case Gwalior Municipal Corporation Case

Gwalior Nagar Nigam Bribe Case Gwalior Municipal Corporation Case

ग्वालियर. नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी चल रही है। अतिरिक्त कमाई के लालच में किसी को भी नहीं बख्श रहे। हालात ये हैं कि कुछ निगम कर्मचारी अधिकारी अपने ही लोगों से छोटे—मोटे या जरूरी कामों के लिए भी रिश्वत मांग रहे हैं।
majhauli robbery case : 13 बदमाशों ने की थी वारदात, आपस में बांट लिया 2 किलो सोना

ऐसा ही एक मामला तब उजागर हुआ जब नगर निगम के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड लिया गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम में पदस्थ दरोगा अशोक को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी चल रही है।
UP चुनाव और जनसंख्या नियंत्रण पर व्यापक चिंतन, जानिए कब नजर आएगा इनका असर

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी लक्ष्मण ने दरोगा अशोक द्वारा रिश्वत मांगने की लोकायुक्त को शिकायत की थी। लक्ष्मण का दो माह का वेतन जारी करने के एवज़ दरोगा अशोक 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
फर्जी IAS संतोष वर्मा ने कई युवतियों को फंसाया, की चार शादियां

क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 पर जब वह रिश्वत की ले रहा था तब उसे रंगे हाथों किया गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि दरोगा अशोक ने रिश्वत मांगी थी, जब इसकी पुष्टि हुई तो कार्रवाई की गई।

Home / Gwalior / अपने ही अधीनस्थ से मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो