scriptरात में बूंदाबांदी से अब और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम | heavy rain alert in 30 january 2020 at madhya pradesh | Patrika News
ग्वालियर

रात में बूंदाबांदी से अब और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवार को दिनभर चलती रहीं हवाएं और धूप में भी देखी गई नमी

ग्वालियरJan 29, 2020 / 11:07 am

monu sahu

heavy rain alert in 30 january 2020 at madhya pradesh

रात में बूंदाबांदी से अब और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

ग्वालियर। दो दिन से दोपहर में तेज धूप के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को दिनभर हवाएं चलती रहीं। धूप में भी नमी देखी गई। वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए। रात लगभग 9.20 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि बुधवार को मौसम में ठंडक रहेगी। वहीं एक बार फिर सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जिसके चलते बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं एक दो दिन बाद एक बार फिर से सर्दी बढऩे कर संभावना बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 11.1 डिग्री किया गया।
सीएए, एनआरसी का विरोध : भारत बंद का ऐलान, शहर में कड़ी सुरक्षा, पुलिस तैनात

ऐसे बदल रहा है दिन और रात का तापमान
23 जनवरी 22.20 8.00
24 जनवरी 23.20 7.20
25 जनवरी 22.40 6.00
26 जनवरी 25.60 7.40
27 जनवरी 26.60 9.50
28 जनवरी 25.70 11.10
बारिश का भी अनुमान
दो दिन चटक धूप के बाद से मौसम का मिजाज फिर बदला। हल्के बादलोंं के साथ चली शीत लहर से रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि दिन में 1 डिग्री तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। दो-तीन दिन और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 30 जनवरी को 1-2 एमएम तक बारिश का भी अनुमान है। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान 29 जनवरी को छुटपुट और 30 को मध्यम श्रेणी के बादल छाए रहने का भी संकेत है। इस मौसम में गेहूं की फसल में दीमक और सरसों में सफेद फफोला रोग हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो