सिद्दीकी ने स्टूडेंट्स के नैतिक मूल्यों एवं मानवीय गुणों के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग केवल पुलिस का ही नहीं अपितु प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में जन सुरक्षा, सामाजिक भावना एवं नैतिकचारित्रिक गुणों का विकास आदि विषयों पर मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों से परिचर्चा की। केवी के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद ने छात्रों से आन्तरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विवेक गुप्ता सहित समस्त फैकल्टी उपस्थित रही।
बताई पुलिस की कार्यप्रणाली