scriptLok Sabha Election 2024: थ्री लेयर्ड सिक्योरिटी में रहेंगे 499 पोलिंग बूथ, इन पर हो सकती है गड़बड़ी की आंशका ! | Lok Sabha Election 2024: 499 polling booths will be under three layered security | Patrika News
ग्वालियर

Lok Sabha Election 2024: थ्री लेयर्ड सिक्योरिटी में रहेंगे 499 पोलिंग बूथ, इन पर हो सकती है गड़बड़ी की आंशका !

Lok Sabha Election 2024: ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 91-91 बूथ संवेदनशील….

ग्वालियरApr 18, 2024 / 02:45 pm

Ashtha Awasthi

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election 2024: जिला एवं निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 499 पोलिंग बूथ (मतदान केंद्र) को संवेदनशील (क्रिटिकल) चिह्नित किया है। गांव की तुलना में शहर में संवेदनशील बूथ की संख्या अधिक है। ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 91-91 बूथ संवेदनशील है।
इन पर त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। आयोग लाइन मतदान केंद्रों की स्थिति देख सकेगा। लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके, उसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हर स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। भय के कारण मतदान भी प्रभावित न हो, उसके लेकर भी मतदाताओं के बीच जाया जा रहा है। इसी क्रम में संवेदनशील बूथ चिह्नित किए हैं, जहां पर गड़बड़ी की आंशका है या फिर हंगामा हो सकता है। उन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे।

मतदाता अधिक इसलिए 21 सहायक बूथ

● जिले की छह विधानसभाओं में मतदान केन्द्रों की संख्या 1680 है। इसमें 21 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो चुकी है, जिसके चलते सहायक बूथ बनाया गया है। 1680 केन्द्रों में से 499 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।
● 1680 मतदान केंद्रो में से 1015 पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। कुल मतदान केंद्र के 15 फीसदी अतिरिक्त कैमरे और लगाने के निर्देश मिले हैं। इस तरह संख्या और बढ़ सकती है।

विधानसभा मतदान केंद्र क्रिटिकल

ग्वालियर ग्रामीण- 271 -85

ग्वालियर -307 -91

ग्वालियर पूर्व -321- 91

ग्वालियर दक्षिण -254- 73

भितरवार- 267 -82

Home / Gwalior / Lok Sabha Election 2024: थ्री लेयर्ड सिक्योरिटी में रहेंगे 499 पोलिंग बूथ, इन पर हो सकती है गड़बड़ी की आंशका !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो