scriptMP Election 2023 – कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका, कोषालय के बाहर ही सो रहे कार्यकर्ता | MP Election 2023 - Congress fears irregularities in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

MP Election 2023 – कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका, कोषालय के बाहर ही सो रहे कार्यकर्ता

ग्वालियर में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पोस्टल बैलेट से डाले गए मतों की पेटियों को कोषालय में रखा गया है। कोषालय पर पुलिस का पहरा है, लेकिन अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पोस्टल बैलेट की निगरानी शुरू कर दी है। मतगणना के पहले कार्यकर्ताओं को न दिन में चैन है और न रात को सुकून है।

ग्वालियरNov 24, 2023 / 12:43 pm

deepak deewan

voting_gwalior.png

मतों की पेटियों को कोषालय में रखा गया

ग्वालियर में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए पोस्टल बैलेट से डाले गए मतों की पेटियों को कोषालय में रखा गया है। कोषालय पर पुलिस का पहरा है, लेकिन अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पोस्टल बैलेट की निगरानी शुरू कर दी है। मतगणना के पहले कार्यकर्ताओं को न दिन में चैन है और न रात को सुकून है।

विशेष तौर पर कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता कोषालय के बाहर ही सो रहे हैं। कोषालय के बाहर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण पाठक के अभिकर्ता हरीश दीवान ने निगरानी के लिए अपना बिस्तर लगा लिया है।

दरअसल, दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि दिव्यांग, 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग, कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से वोट डलवाए गए हैं। पोस्टल बैलेट को कोषालय में रखा गया है। इन पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की आशंका है। इसलिए पोस्टल बैलेट की निगरानी सीटीटीवी कैमरे से कराई जाए। बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाए। उनके कार्यकर्ताओं को भी निगरानी की अनुमति दी जाए।

पोस्टल बैलेट में किसी भी तरह की हेराफेरी न हो सके, उसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना बिस्तर लगा लिया है। दूसरी ओर हरीश दीवान ने रिटर्निंग ऑफिसर से पोस्टल बैलेट की सुरक्षा को लेकर शिकायत की। कोषालय को बार-बार खोला जा रहा है, इससे पोस्टल बैलेट की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। इसलिए उन्हें निगरानी की अनुमति दी जाए। अनुमति मिलने के बाद बिस्तर लगा लिए हैं।

Hindi News/ Gwalior / MP Election 2023 – कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका, कोषालय के बाहर ही सो रहे कार्यकर्ता

ट्रेंडिंग वीडियो