scriptउत्तरी हवा चलना शुरु, 3 घंटे बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानिए अगले 4 दिन मौसम का हाल ? | North wind starts blowing, there will be a big change in the weather after 3 hours | Patrika News
ग्वालियर

उत्तरी हवा चलना शुरु, 3 घंटे बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानिए अगले 4 दिन मौसम का हाल ?

ग्वालियर। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का मंगलवार को असर कम हो गया। इस कारण दोपहर में आसमान साफ रहा है, लेकिन उत्तरी हवा चलने की वजह से कश्मीर से बर्फीली ठंडक आ गई।

ग्वालियरFeb 07, 2024 / 11:27 am

Astha Awasthi

capture.png

weather update

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिसे कम होने की वजह से दिन में सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की संभावना है। 12 फरवरी को फिर से मौसम में बदलाव आएगा। बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। कई जिलों में तेज बारिश के आसार भी जताए जा रहे है।

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ विक्षोभ आने से शहर सहित जिले का मौसम बदल गया था। हल्की बारिश के साथ-साथ कोहरा भी छाया। तीसरे दिन भी हल्का कोहरा छाया और बादल भी थे। इस कारण सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकल सकी। इस कारण सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकलने पर राहत रही। सर्द हवा के चलने से सर्दी का अहसास रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिसे से घटकर 12.5 डिसे पर आ गया। इससे रात में भी सर्दी रही।

ये सिस्टम सक्रिय, पर मौसम को प्रभावित नहीं कर रहे

– पूर्व मध्य प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बना है, लेकिन यह चक्रवातीय घेरा ग्वालियर के मौसम को प्रभावित नहीं कर रहा है। दूसरा चक्रवातीय घेरा बिहार में बना हुआ है।

– हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है, जिसके चलते सर्द हवा चल रही है। आने वाले 4 दिनों में मौसम मिला जुला रहने के आसार हैं।

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 13.8

08:30 13.0

11:30 16.4

14:30 21.2

17:30 19.2

अधिकतम तापमान- 22.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-12.5 डिसे

Hindi News/ Gwalior / उत्तरी हवा चलना शुरु, 3 घंटे बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, जानिए अगले 4 दिन मौसम का हाल ?

ट्रेंडिंग वीडियो