scriptअब सरकारी वाहन चालक तोड़ेगा ट्रैफिक रूल्स, सजा भुगतेंगे अफसर | Now government drivers will break traffic rules, officers will face pu | Patrika News
ग्वालियर

अब सरकारी वाहन चालक तोड़ेगा ट्रैफिक रूल्स, सजा भुगतेंगे अफसर

परिवहन विभाग सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने शासकीय दफ्तरों के बाहर चेकिंग अभियान चलाएगा। इस दौरान अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी नियम तोड़ता मिलेगा …

ग्वालियरSep 16, 2019 / 12:05 am

रिज़वान खान

traffic rules

अब सरकारी वाहन चालक तोड़ेगा ट्रैफिक रूल्स, सजा भुगतेंगे अफसर

ग्वालियर. परिवहन विभाग सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने शासकीय दफ्तरों के बाहर चेकिंग अभियान चलाएगा। इस दौरान अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी नियम तोड़ता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सरकारी वाहन चालक की गलती होने पर विभाग के मुखिया से जुर्माना या फिर समझौता राशि वसूली जाएगी।
परिवहन विभाग अब तक सडक़ पर नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करता रहा है। इस दौरान अफसरों के वाहन नियम तोडऩे के बाद भी बच जाते हैं। इससे परिवहन अफसरों पर सवाल उठते रहे हैं। पहली बार परिवहन विभाग ने सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर नजर गढ़ाई है। जल्द ही कलेक्ट्रेट, मोतीमहल, निगम मुख्यालय, जिला पंचायत कार्यालय के आसपास अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा परिवहन नियम तोडऩे पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।
लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
अब तक दो पहिया वाहन चालक, टेंपो या फिर ऑटो चालक द्वारा नियम तोडऩे पर उनके लाइसेंस निरस्त होते आए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी जल्द ही सरकारी वाहनों के ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। नियम तोडऩे पर उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
जल्द कार्रवाई होगी
सरकारी वाहनों द्वारा नियम तोड़े जाते हैं, ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जल्द होगी।
डॉ.एमपी सिंह, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त

Home / Gwalior / अब सरकारी वाहन चालक तोड़ेगा ट्रैफिक रूल्स, सजा भुगतेंगे अफसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो