scriptग्वालियर में बनेगा प्रदेश का पहला गैस शवदाह गृह | State's first gas crematorium will be built in Gwalior | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर में बनेगा प्रदेश का पहला गैस शवदाह गृह

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में प्रदेश का पहला गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह तैयार होगा। इसकी लागत 66 लाख आएगी, निगम इसके लिए जल्द ही ई टेंडर निकालेगा। यह तीन महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।

ग्वालियरJul 06, 2020 / 06:15 pm

रिज़वान खान

default_man

ग्वालियर में बनेगा प्रदेश का पहला गैस शवदाह गृह

ग्वालियर. ग्वालियर के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में प्रदेश का पहला गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह तैयार होगा। इसकी लागत 66 लाख आएगी, निगम इसके लिए जल्द ही ई टेंडर निकालेगा। यह तीन महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।
शहर के लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में फिलहाल तीन तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जिसमें कंडे, लकड़ी और विद्युत शवदाह गृह शामिल हैं। फिलहाल कोरोना वायरस को देखते हुए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इसमें एक समस्या रहती है अगर विद्युत सप्लाई बंद हो जाए तो अंतिम संस्कार नहीं हो पाता। ऐसे में नगर निगम ने गैस से संचालित होने वाले शवदाह गृह तैयार करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसके लिए निगम 66 लाख खर्च करेगा।

600० तापमान मेंटेन
इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के पास में ही एक प्लेटफार्म है इस पर ही गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह तैयार किया जाएगा। इसमें भी इलेक्ट्रिक शवदाह ग्रह की तरह ही 600 डिग्री तापमान मेंटेन किया जाएगा।

66 लाख का ई-टेंडर होगा
गैस शवदाह गृह के लिए 66 लाख का ई-टेंडर किया जाएगा। यह तीन महीने में तैयार हो जाएगा। ग्वालियर में प्रदेश का यह पहला गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह होगा।
डॉ. अतिबल सिंह जादौन, उपायुक्त नगर निगम

Home / Gwalior / ग्वालियर में बनेगा प्रदेश का पहला गैस शवदाह गृह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो